UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश और आसपास बने अच्छी तरह से चिह्नित निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से यूपी के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, यह सिस्टम अगले 24 घंटे में दक्षिणी उत्तर प्रदेश और उससे सटे उत्तरी मध्य प्रदेश की ओर पश्चिमउत्तरपश्चिम दिशा में बढ़ सकता है।

पश्चिमी और पूर्वी यूपी में बारिश का दौर

पिछले 24 घंटे के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश भी दर्ज की गई। पूर्वी यूपी में भी कई जगह हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हुई। बारिश के साथ पश्चिमी यूपी के कुछ स्थानों और पूर्वी यूपी के कई इलाकों में गरजचमक और बिजली गिरने की घटनाएं दर्ज की गईं। पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ जगह तेज हवाएं भी चलीं।

इन जिलों में सबसे ज्यादा बारिश

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में ललितपुर के ललितपुर और हमीरपुर के राठ में 1717 सेमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा बांदा के बदौसा में 14 सेमी, अतर्रा और ललितपुर के पाली में 9 सेमी, जबकि नरैनी, फतेहपुर और चित्रकूट के माणिकपुर में 8 सेमी बारिश हुई। बांदा के चिल्लाघाट और महोबा के कुलपहाड़ में भी करीब 7 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

कई जिलों में सामान्य से नीचे रहा तापमान

बारिश के असर से प्रदेश के कई हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से नीचे रहा। बुधवार को बलिया, बांदा, हमीरपुर, अमेठी और मेरठ में दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया गया। फतेहगढ़ में प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, 3 सितंबर को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस हरदोई में दर्ज हुआ।

ये भी पढ़ें:

आगे भी जारी रह सकता है बारिश का सिलसिला

मौसम विभाग के अनुसार, निम्न दबाव क्षेत्र के यूपी की ओर बढ़ने से आने वाले समय में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बनी रह सकती हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं, गरजचमक और बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा। ऐसे में बारिश के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने और आंधीतूफान के समय पेड़, बिजली के खंभों तथा कमजोर निर्माण वाले स्थानों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें: