Dhruv Rathee Viral Statement: यूट्यूबर ध्रुव राठी ने बॉलीवुड के बड़े सितारों की सामाजिक जिम्मेदारी को लेकर सवाल उठाए हैं।

अपने बयान में उन्होंने शाहरुख खान , आमिर खान और अक्षय कुमार का जिक्र करते हुए कहा कि मशहूर हस्तियों को अपनी लोकप्रियता और संसाधनों का इस्तेमाल समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए करना चाहिए।

ध्रुव राठी ने अपनी कमाई का जिक्र करते हुए कहा कि वह यूट्यूब और सोशल मीडिया के जरिए पर्याप्त पैसा कमाते हैं।

उनके मुताबिक, उनकी आर्थिक स्थिति ऐसी है कि उन्हें जीवनभर काम करने की जरूरत नहीं है और वे चाहें तो पूरी दुनिया की यात्रा कर सकते हैं।

हालांकि, उन्होंने कहा कि केवल पैसा कमाना और आरामदायक जिंदगी बिताना ही सबकुछ नहीं है।

बॉलीवुड एक्टर्स को लेकर कही बड़ी बात

ध्रुव राठी ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान, आमिर खान और अक्षय कुमार का नाम लेते हुए कहा कि बड़े सितारे आलीशान घरों में रहते हैं, लेकिन उन्हें अपने आसपास की सड़कों, फुटपाथों और सार्वजनिक सुविधाओं की स्थिति पर भी ध्यान देना चाहिए।

उनका कहना है कि प्रभावशाली लोग अगर व्यवस्था में सुधार के लिए आवाज उठाएं, तो शहरों की स्थिति बेहतर हो सकती है।

समाज के लिए न हो तो पैसे का क्या फायदा?’

राठी ने कहा कि मशहूर हस्तियों को अपनी छवि, प्रतिष्ठा और कमाई खोने के डर से सामाजिक मुद्दों पर चुप नहीं रहना चाहिए।

उन्होंने सवाल उठाया कि अगर पैसा और प्रसिद्धि का इस्तेमाल अच्छे बदलाव के लिए नहीं किया जाए, तो उसका वास्तविक महत्व क्या रह जाता है।

ध्रुव राठी के बयान में सामाजिक जिम्मेदारी, नागरिक सुविधाओं और सार्वजनिक मुद्दों पर प्रभावशाली लोगों की भागीदारी पर जोर दिया गया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।