उत्तर प्रदेश के कन्नौज में आगरालखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए ने चार परिवारों की खुशियां छीन लीं. पिकनिक मनाकर लौट रहे स्कूली बच्चों की बस में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी. हादसे में चार छात्रों की मौत हो गई, जबकि 21 बच्चे घायल हो गए. इस हादसे में जान गंवाने वालों में 11वीं कक्षा का छात्र रजीउल्लाह भी शामिल था. इकलौते बेटे की मौत के बाद पिता समीउल्लाह का रोरोकर बुरा हाल है.

समीउल्लाह बारबार बेटे की तस्वीर मोबाइल में देखते और आंसू पोंछते नजर आए. उन्हें इस बात का मलाल है कि अगर उन्होंने बेटे को पिकनिक पर जाने से रोक दिया होता, तो शायद आज उनका इकलौता बेटा उनके बीच होता.

समीउल्लाह ने बताया कि रजीउल्लाह उनका इकलौता बेटा था. वह 11वीं कक्षा में पढ़ता था और पढ़ाई में काफी होनहार था. बेटे की मां शिक्षक हैं, जबकि वह खुद खेतीकिसानी करते हैं. दोनों ने मिलकर बेटे के भविष्य के लिए कई सपने देखे थे. पिता चाहते थे कि बेटा पढ़लिखकर बड़ा अफसर बने और परिवार का नाम रोशन करे.

समीउल्लाह के मुताबिक, दो दिन पहले रजीउल्लाह ने उन्हें बताया था कि स्कूल की ओर से आगरा पिकनिक पर जाने का कार्यक्रम बनाया गया है. वह भी अपने दोस्तों के साथ जाना चाहता था. पिता ने पहले उसे पिकनिक पर जाने से मना कर दिया था, लेकिन बेटे की जिद के आगे आखिरकार उन्हें हामी भरनी पड़ी. उन्होंने बेटे को जाने की इजाजत देने के साथ पिकनिक के लिए दो हजार रुपये भी दिए.

मां ने भी उसे समझाने की कोशिश की थी, लेकिन दोस्तों के साथ घूमने की खुशी में रजीउल्लाह पिकनिक पर जाने के लिए काफी उत्साहित था. परिवार को जरा भी अंदाजा नहीं था कि जिस सफर के लिए बेटा इतनी जिद कर रहा है, वही उसका आखिरी सफर साबित होगा.

रोकी गई थी बस, पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर

बताया जा रहा है कि 24 नवंबर को पिकनिक से लौटते समय बच्चों ने टॉयलेट जाने की बात कही थी. इसके बाद बस को कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र में आगरालखनऊ एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 210 के पास सड़क किनारे रोक दिया गया. बस में करीब 50 छात्र और छह शिक्षक सवार थे. सभी बच्चे और शिक्षक बस में ही मौजूद थे. इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आया आलू से लदा ट्रक बस में जा घुसा.

टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में चार छात्रों की मौत हो गई, जबकि 21 बच्चे घायल हो गए. रजीउल्लाह भी बस के पिछले हिस्से में बैठा था. ट्रक की टक्कर ने उसकी जिंदगी छीन ली.

अफसर बनाने का सपना टूटा

बेटे की मौत के बाद समीउल्लाह पूरी तरह टूट गए हैं. जिस बेटे को पढ़ालिखाकर बड़ा अफसर बनाने का सपना देखा था, अब उसी की तस्वीर देखकर उन्हें रोना आ रहा है. पिता को बारबार वह पल याद आ रहा है, जब बेटे ने पिकनिक पर जाने की जिद की थी और उन्होंने उसे जाने की अनुमति दे दी थी.

हादसे के बाद से परिवार में मातम पसरा है. रिश्तेदार और परिचित परिजनों को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं, लेकिन इकलौते बेटे को खोने का गम किसी भी दिलासे से कम नहीं हो रहा. समीउल्लाह के लिए अब जिंदगी भर का दर्द यही है कि जिस बेटे को खुशीखुशी पिकनिक पर विदा किया था, वह कभी लौटकर घर नहीं आएगा.

ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।