उत्तर प्रदेश के कासगंज में 18 साल की लड़की की बेरहमी से हत्या कर दी गई. शहर के अशोक नगर इलाके में फतेहसिंह बंद रेलवे क्रॉसिंग के पास एक सबमर्सिबल की टंकी की छत पर लड़की का शव बिना कपड़ों में पड़ा मिला. युवती का गला रेता हुआ था. शव मिलने की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी.

घटना की सूचना मिलते ही डीआईजी प्रभाकर चौधरी, एसपी ओपी सिंह, एएसपी सुशील कुमार, सीओ आंचल चौहान और कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया. टीमों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
रात से लापता थी युवती
मृतका की पहचान अशोक नगर निवासी बाबू खां की 18 वर्षीय बेटी नेहा के रूप में हुई है. परिजनों के मुताबिक, नेहा मंगलवार देर रात करीब एक बजे से लापता थी. परिवार का आरोप है कि घर से निकलने से पहले उसने अपनी बड़ी बहन निशा को कोई नशीला पदार्थ खिला दिया था. इसके बाद घर में रखे करीब तीन लाख रुपये नकद और सोनेचांदी के जेवर लेकर वह चली गई थी. हालांकि, पुलिस इस पूरे दावे की जांच कर रही है.
नेहा के काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. आसपास के इलाकों और संभावित स्थानों पर खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला. बुधवार सुबह सबमर्सिबल का संचालक छत पर पक्षियों को दाना डालने पहुंचा. इसी दौरान उसकी नजर युवती के शव पर पड़ी और उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी.
CCTV और कॉल डिटेल से सुराग तलाश रही पुलिस
एसपी ओपी सिंह के मुताबिक, युवती का शव सबमर्सिबल की छत पर मिला है. घटनास्थल का फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड से निरीक्षण कराया गया है. पुलिस युवती के मोबाइल की कॉल डिटेल, आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज और परिजनों के बयानों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है.
पुलिस की कई टीमें घटना से जुड़े अलगअलग पहलुओं की जांच कर रही हैं. हत्या की वजह और वारदात में शामिल लोगों की पहचान के लिए संभावित सुराग जुटाए जा रहे हैं. डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने अधिकारियों को जल्द मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए हैं.
बड़ी बहन की शादी की चल रही थी तैयारी
नेहा छह भाईबहनों में सबसे छोटी थी. परिजनों के मुताबिक, उसकी बड़ी बहन निशा की शादी अक्टूबर में तय थी और घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं. इसी बीच नेहा की मौत की खबर से परिवार में मातम पसर गया. मां जाहिदा का रोरोकर बुरा हाल है. अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच से यह स्पष्ट होने की उम्मीद है कि युवती की मौत की असली वजह क्या थी और इस वारदात के पीछे कौन लोग शामिल हैं.



