
New Rule change from 1 January 2026: नए साल 2026 की शुरुआत होने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं. वर्ष 2026 के आगमन को लेकर विभिन्न क्षेत्रों में लोगों की तैयारियां जोरों पर हैं. इस बीच कई बड़े बदलाव की भी तैयारी है. जी हां, नए साल में कई ऐसे बदलाव होने जा रहे हैं, जो लोगों की जेब पर असर डाल सकते हैं. इनमें PAN-Aadhaar Linking, 8वां वेतन आयोग, ब्याज दरों में बदलाव, क्रेडिट कार्ड को लेकर नियम और एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों समेत अन्य चीजें शामिल हैं. इनमें से कई बदलाव 1 जनवरी 2026 से यानी नए साल के पहले ही दिन से होने जा रहे हैं. आइए इनके बारे में जानते हैं.
PAN-Aadhaar Linking: 31 दिसंबर है आखिरी डेट
पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2025 है. अगर आप अपने पैन को आधार से अभी तक लिंक नहीं किए हैं, तो इसे लास्ट डेट 31 दिसंबर से पहले कर लें. अगर किसी कारणवश आप इसे आखिरी डेट तक लिंक नहीं कर पाते हैं तो आपका पैन कार्ड नए साल की पहली तारीख यानी 1 जनवरी 2026 से बंद हो जाएगा. इस कारण आपको पैन कार्ड से जुड़ी किसी भी जरूरी काम को करने में दिक्कत होगी.
राशन कार्ड के नियमों में बदलाव
कोरोना काल की समाप्ति के बाद भी देश में राशन कार्ड के जरिए पात्र लोगों को फ्री में राशन मिल रहे हैं. यह नियम सरकार के अगले आदेश तक जारी रहेगा. लेकिन यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि अगले साल में राशन कार्ड से जुडे़ नियमों में बदलाव हो सकते हैं. हालांकि, यह कोई चिंता वाली बात नहीं है क्योंकि यह नियम राशन कार्ड से जुड़ी प्रक्रियाओं को और भी आसान करने के लिए लाए जाएंगे. राशन कार्ड बनवाने के लिए अब आपको किसी ऑफिस का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा क्योंकि इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. उम्मीद की जा रही है कि नए साल में किसानों और खासकर के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए इसका काफी फायदा होने वाला है.
8वां वेतन आयोग
बीते कई दिनों से देश में 8वां वेतन आयोग को लेकर कई चर्चाएं हो रही हैं. अब नए साल में केंद्र की मोदी सरकार अपने कर्मचारियों को खुशखबरी दे सकती है. जी हां, उम्मीद की जा रही है कि 1 जनवरी 2026 से 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू हो सकती हैं. अगर इसके ऐलान में देरी भी होती है तो भी कर्मचारियों को पिछली तारीख से मुनाफा यानी एरियर मिल सकता है. 8वां वेतन आयोग लागू हो जाने से पात्र कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी हो जाएगी, जिससे उन्हें नए साल में खुशखबरी मिल सकती है.
ब्याज दरों में बदलाव
कई बैंकों ने यह संकेत दिए हैं कि नए साल में वे अपनी योजनाओं की ब्याज दरों में कुछ बदलाव कर सकते हैं. इनमें एफडी से जुड़ी योजनाएं खास हैं. हालांकि, इनमें बदलाव के बाद ही पता चल सकेगा कि इससे ग्राहकों को फायदा होने वाला है या फिर नुकसान.
एलपीजी गैस की कीमतों की समीक्षा
जैसा कि आप सभी को मालूम है कि हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी गैस सिलेंडर, कमर्शियल गैस की कीमतों की समीक्षा होती है. इस बार दिसंबर में कर्मशियल गैसों की कीमत में करीब 10 रुपये की कटौती की गई थी. अब उम्मीद है कि नए साल में घरेलू गैस सिलेंडर यानी एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत घटाई जा सकती है. इससे काफी लोगों को फायदा होगा.
क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव
देश में कई बैंक अपने ग्राहकों के लिए क्रेडिट कार्ड जारी करते हैं. समय-समय पर वे इनके नियमों में बदलाव भी करते रहते हैं. नए साल पर उम्मीद की जा रही है कि कई बैंक अपने क्रेडिट कार्ड को लेकर नियमों में कुछ बदलाव कर सकते हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इनमें से एक बदलाव यह है कि अब तक क्रेडिट ब्यूरो हर 15 दिन में क्रेडिट स्कोर को अपडेट करते रहे थे, लेकिन एक जनवरी 2026 से इसे हर 15 महीने से घटाकर साप्ताहिक (7 दिन) कर दिया जाएगा. इससे एक फायदा यह होगा कि लोन की पात्रता और क्रेडिट हिस्ट्री की जानकारी जल्दी से और रीयल-टाइम में मिल जाएगी. इन सभी के अलावा नए साल में सीएनजी-पीएनजी के दाम, सोशल मीडिया से जुड़े नियम, टैक्स से जुड़े नियमों में बदलाव, सरकारी स्कूलों में डिजिटल अटेंडेंस, बैंक से जुड़े नियम आदि में बदलाव संभव है.






