Thursday, March 12, 2026
Crime

90 साल की बुजुर्ग से दरिंदगी, मुंह में कपड़ा ठूंसकर 4 बदमाशों ने किया गैंगरेप, खेत में फेंका!

90 साल की बुजुर्ग से दरिंदगी, मुंह में कपड़ा ठूंसकर 4 बदमाशों ने किया गैंगरेप, खेत में फेंका!

एमपी के खंडवा में चार बदमाशों ने 90 साल की बुजुर्ग के साथ गैंगरेप किया है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। रात भर पीड़िता तड़पती रही। अगली सुबह ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली।

90 साल की बुजुर्ग से दरिंदगी, मुंह में कपड़ा ठूंसकर 4 बदमाशों ने किया गैंगरेप, खेत में फेंका!

खंडवा: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में 90 साल की एक बुजुर्ग महिला से दरिंदगी का मामला सामने आया है। दरअसल, जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर पुनासा क्षेत्र में 90 वर्षीय वृद्धा के साथ चार नकाबपोशों ने हैवानियत की है। उन्होंने वृद्धा के मुंह में कपड़ा ठूंसकर गैंगरेप किया। पीड़िता के साथ इस तरह ज्यादती की कि प्राइवेट पार्ट में भी चोटें आई हैं। दुष्कर्मी, पीड़िता को कुंए में फेंकने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन वहां आसपास के खेतों में लोगों की चहलकदमी देख पीड़िता को खेत में पटककर भाग निकले। करीब 12 घंटे तक गंभीर रूप से घायल वृद्धा तड़पती रही। 

पूरी रात तड़पती रही पीड़िता

शुक्रवार सुबह जब भूसा खरीदने वाले खेत पहुंचे तो वृद्धा को घायल हालत में देख घबरा गए। उन्होंने पीड़िता की बेटी और पुलिस को सूचना दी। पुनासा पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे भूसा खरीदने वाले वृद्धा के खेत में पहुंचे। वृद्धा झोपड़ी के बाहर घायल हालत में खटिया पर पड़ी थी। उनके प्राइवेट पार्ट से इतना खून बहा कि खटिया भी खून में सन गई थी। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वृद्धा को देख वह घबरा गए। उन्होंने तत्काल पुलिस व पड़ोस के गांव में रहने वाली बेटी को फोन कर सूचना दी। बेटी व पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने घायल वृद्धा को पुनासा के अस्पताल में भर्ती कराया। वृद्धा ने आपबीती सुनाई तो सुनने वालों के रोंगटे खड़े हो गए।

जांच में जुटी पुलिस की टीम

पुलिस ने बताया कि महिला के साथ यौन शोषण जैसी घटना सामने आई है। पीड़िता जख्मी थी, इसलिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला अधिकारी को बयान के लिए अस्पताल भेजा है। फिलहाल पीड़िता बयान देने की स्थिति में नहीं है। बुजुर्ग पीड़िता की बेटी ने पुलिस को बताया कि उसका ससुराल दूसरे गांव में है। मां अकेली ही खेत के घर में रहती हैं। चोर कुछ दिन पहले चोरी करने भी घुसे थे, लेकिन कुछ चुरा नहीं पाए। जिस तरह वृद्धा से दरिंदगी की गई है उससे आशंका जताई जा रही है कि सभी चारों नकाबपोश बदमाश नशेड़ी हो सकते हैं।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply