Sunday, April 12, 2026
Uncategorized

मुझे माफ कर दो… घर पर पेट्रोल बम हमले के बाद बोले सैम ऑल्टमैन, पहली बार कुबूल किया AI का सबसे खौफनाक सच!!..

मुझे माफ कर दो… घर पर पेट्रोल बम हमले के बाद बोले सैम ऑल्टमैन, पहली बार कुबूल किया AI का सबसे खौफनाक सच!!..
मुझे माफ कर दो… घर पर पेट्रोल बम हमले के बाद बोले सैम ऑल्टमैन, पहली बार कुबूल किया AI का सबसे खौफनाक सच!!..

AI Risks and Fears: दुनिया में AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की पॉवर दिखाने वाले सैम ऑल्टमैन आज खुद अपनी सुरक्षा को लेकर खौफ में हैं. बीते शुक्रवार की रात को OpenAI के CEO के घर पर हुए एक अचानक पेट्रोल बम हमला हुआ, जिसने पूरी टेक दुनिया को हैरान कर दिया है. लेकिन चौंकाने वाली बात सिर्फ यह हमला नहीं, बल्कि हमले के बाद ऑल्टमैन का वो बयान है जिसमें उन्होंने पहली बार स्वीकार किया कि AI को लेकर दुनिया जो डर रही है, वह गलत नहीं है. आखिर उस रात क्या हुआ और ऑल्टमैन ने AI के किन खतरों की तरफ से इशारा किया है? आइए जानते हैं…

क्या है पूरा मामला
OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन के घर पर पेट्रोल बम से हमला हुआ. एक 20 साल के युवक ने सैम के घर पर पेट्रोल बम से हमला किया, जिससे उनके घर के बाहरी गेट में आग लग गई. इस घटना के बाद ऑल्टमैन ने एक ब्लॉग लिखर अपनी सुरक्षा और AI के भविष्य पर बड़ी बात कही है.

हेडक्वार्टर को भी जलाने की थी साजिश?
पुलिस के मुताबिक, हमला करने के बाद आरोपी पैदल ही हमले के बाद भाग गया था, जिसे एक घंटे बाद OpenAI ऑफिस के पास से गिरफ्तार कर लिया गया. वह वहां भी इमारत को आग लगाने की धमकी दे रहा था. हालांकि पुलिस ने अभी तक आरोपी की पहचान या हमले के पीछे के मकसद का खुलासा नहीं किया है.

विवादों पर तोड़ी चुप्पी
CEO सैम ऑल्टमैन पर यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब द न्यू यॉर्कर की एक रिपोर्ट में ऑल्टमैन पर हेरफेर और धोखेबाजी के आरोप लगाए गए थे. अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित ऑल्टमैन ने अपने बच्चे की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा मैं यह फोटो इस उम्मीद में शेयर कर रहा हूं कि शायद इसे देखकर कोई अगला व्यक्ति हमारे घर पर बम फेंकने से रुक जाए, चाहे वह मेरे बारे में कुछ भी सोचता हो.

ऑल्टमैन ने यह भी स्वीकार किया कि स्वभाव से विवादों से बचने की उनकी आदत ने कंपनी और लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी की हैं. उन्होंने OpenAI के पिछले बोर्ड के साथ हुए विवादों पर दुख जाहिर करते हुए कहा कि वह एक खामियों से भरे इंसान हैं और उन्होंने कई गलतियां की हैं. अपने ब्लॉग में, ऑल्टमैन ने उन लोगों से माफी मांगी जिन्हें उन्होंने ठेस पहुंचाई है.

ऑल्टमैन ने कहा कि सैम ने कहा कि हम इस बात से पूरी तरह से वाकिफ थे कि एआई के दांव कितने बड़े हैं, और मेरे करीबी लोगों के बीच विवाद बहुत बढ़ जाएगा. लेकिन इन कड़वे संघर्षों को झेलना एक अलग ही बात है, और इसके गंभीर परिणाम हुए हैं. मैंने जिन लोगों को दुख पहुंचाया है, उनसे मैं माफी मांगता हूं और काश मैंने पहले ही सीख लिया होता.

AI के खतरों पर ऑल्टमैन का बड़ा बयान
सैम ने AI को लेकर भी बड़ी बात कही. उन्होंने कहा कि AI को लेकर डर और चिंता पूरी तरह जायज है. उन्होंने माना कि हम समाज के अब तक के सबसे बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहे हैं. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सिर्फ AI को सुरक्षित बनाना काफी नहीं है बल्कि सरकारों को ऐसी नीतियां बनानी होंगी जिससे समाज इन उभरते जोखिमों से निपटने के लिए तैयार हो सके.

बता दें कि OpenAI पर यह पहला हमला नहीं है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पिछले साल नवंबर में भी एक व्यक्ति द्वारा कर्मचारियों की जान लेने की धमकी के बाद ऑफिस को लॉकडाउन करना पड़ा था.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply