: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने कई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। त्योहारी सीजन में ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट जारी की है। इन ट्रेनों में , और दूसरे राज्यों के लिए सफर करने वाले यात्री अपने रूट और तारीख के हिसाब से ट्रेन की जानकारी चेक कर सकते हैं।

फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की पूरी लिस्ट

दिल्ली, झांसी और अलीगढ़ रूट

04412 हजरत निजामुद्दीन से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, अनरिजर्व ट्रेन 5 से 7 नवंबर 2026 तक

04411 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से हजरत निजामुद्दीन, अनरिजर्व ट्रेन 6 से 8 नवंबर 2026 तक

04414 गाजियाबाद से अलीगढ़, 5 और 7 नवंबर 2026 को।

04413 अलीगढ़ से गाजियाबाद, 5 और 7 नवंबर 2026 को।

बिहार और उत्तर भारत के लिए स्पेशल ट्रेन

04656 लुधियाना से सहरसा, 6, 9 और 11 नवंबर 2026 को।

04655 सहरसा से लुधियाना, 8, 11 और 13 नवंबर 2026 को।

04662 लुधियाना से दरभंगा, 7, 10 और 11 नवंबर 2026 को।

04661 दरभंगा से लुधियाना, 8, 11 और 12 नवंबर 2026 को।

04664 लुधियाना से गया, 12 नवंबर 2026 को।

04663 गया से लुधियाना, 13 नवंबर 2026 को।

04258 सरहिंद से सहरसा, 5, 9 और 12 नवंबर 2026 को।

04257 सहरसा से अंबाला कैंट, 6, 10 और 13 नवंबर 2026 को।

कोलकाता और छपरा के लिए ट्रेन

04666 लुधियाना से कोलकाता, 6 नवंबर 2026 को।

04665 कोलकाता से लुधियाना, 7 नवंबर 2026 को।

07651 जालना से छपरा, वाराणसी के रास्ते 11, 18 और 25 नवंबर 2026 को।

07652 छपरा से जालना, वाराणसी के रास्ते 13, 20 और 27 नवंबर 2026 को।

आगरा, जम्मू और दिल्ली रूट

01903 आगरा कैंट से शहीद कैप्टन तुषार महाजन, 1 से 29 नवंबर 2026 तक हर रविवार।

01904 शहीद कैप्टन तुषार महाजन से आगरा कैंट, 2 से 30 नवंबर 2026 तक हर सोमवार।

06073 तिरुवनंतपुरम नॉर्थ से हजरत निजामुद्दीन, 2 से 16 नवंबर 2026 तक हर सोमवार।

06074 हजरत निजामुद्दीन से तिरुवनंतपुरम नॉर्थ, 5 से 19 नवंबर 2026 तक हर गुरुवार।

ये खबर भी पढ़ें: 

ट्रेन का टाइम और स्टॉपेज कैसे पता करें ?

यात्री इन स्पेशल ट्रेनों के स्टॉपेज और टाइम की ज्यादा जानकारी के लिए रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा रेलवे की वेबसाइट पर भी जानकारी देख सकते हैं। सफर से पहले अपनी ट्रेन की तारीख, टाइम और रूट जरूर चेक कर लें।

ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।