विक्रम साओ ने बताया कि पाकिस्तान और बांग्लादेश से धमकी भरे कॉल आने के बाद वो बहुत टेंशन में हैं। उन्हें पुलिस प्रशासन ने दो सुरक्षाकर्मी उपलब्ध करवाए हैं।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने जिस दुकान से झालमुड़ी खरीदी थी, उस दुकान के मालिक को पाकिस्तान और बांग्लादेश से जान से मारने की धमकी मिली है। झारग्राम में झालमुड़ी बेचने वाले विक्रम साओ ने न्यूज एजेंसी IANS को बताया कि उन्हें पाकिस्तान और बांग्लादेश से धमकी भरे फोन आ रहे हैं।
विक्रम साओ ने बताया कि पुलिस प्रशासन को जानकारी देने के बाद के बाद उनकी दुकान पर दो सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। विक्रम साओ ने IANS से कहा कि पाकिस्तान से एक वीडियो कॉल आया था, जिसमें एक ग्रुप ने उन्हें कई तरह के हथियार दिखाए और कहा कि बम से उड़ा देंगे। उन्होंने बताया कि इसके बाद वे डर गए और फोन काट दिया।
झालमुड़ी विक्रेता विक्रम साओ ने बताया कि एक अन्य कॉल उन्हें बांग्लादेश से आई। इस कॉल में पहले उन्हें ‘सलाम वालेकुम’ कहा गया और फिर कहा गया कि बम से उड़ा देंगे। उन्होंने बताया कि एक व्हाट्सएप मैसेज में उनसे कहा गया, “तेरी दुकान हमारे टारगेट पर है, बम से उड़ा देंगे।”
पीएम के दुकान पर आने को बताया वजह
विक्रम साओ ने दावा किया कि चुनाव प्रचार के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी उनकी दुकान पर झालमुड़ी खरीदने आए थे, इसी वजह से उन्हें टारगेट किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि डर से अब वो अनजान मोबाइल नंबर्स के कॉल रिसीव नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि धमकी भरे कॉल आने के बाद से वो बहुत डरे हुए हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। विक्रम साओ ने कहा, “बहुत टेंशन है, रात में साइकिल से घर जाते हैं, डर लगता है कोई कुछ कर न दे। मैं अकेला हूं, घर संसार चला रहा हूं।”
प्रधानमंत्री ने झालमुड़ी में नहीं डलवाया था नमक
19 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के झारग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान अचानक एक झालमुड़ी की एक सामान्य सी दुकान पर रुक गए थे। दुकान पर पहुंचने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने दुकानदार से पूछा, ”भाई, झालमुड़ी खिलाओ, कितने का है? अच्छे से बना दो झालमुड़ी।”
अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ मौजूद प्रधानमंत्री ने विक्रेता को पैसे सौंपे और उनसे पैसे स्वीकार करने पर जोर दिया। तब न्यूज एजेंसी भाषा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, दुकानदार द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या इसे बनाने में सभी सामान्य सामग्री का इस्तेमाल किया जाएगा, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ”सब कुछ डालिए, बस नमक छोड़कर” जिसे वह स्वास्थ्य कारणों से नहीं लेते।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते शनिवार को नीदरलैंड में भारतीय प्रवासियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें यहां पर घर जैसा महसूस होता है। इतना ही नहीं पीएम मोदी ने झालमुड़ी का भी जिक्र किया।



