Bulandshahr Crime News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से रिश्तों को तारतार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव भईपुरा में संपत्ति के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद में देवर ने अपनी ही 50 वर्षीय भाभी की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गया. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम मच गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भईपुरा गांव के रहने वाले आरोपी किशोरी का अपनी 50 वर्षीय भाभी मीना के साथ जमीनजायदाद के बंटवारे को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था. देर शाम एक बार फिर दोनों के बीच बंटवारे की बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपी किशोरी आपा खो बैठा. गुस्से में आकर देवर किशोरी ने धारदार चाकू से अपनी भाभी मीना पर ताबड़तोड़ हमले कर दिए. चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल मीना की मौके पर ही तड़पतड़पकर मौत हो गई. भाभी को लहुलूहान हालत में छोड़कर आरोपी किशोरी मौके से रफूचक्कर हो गया.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच शुरू

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत 112 नंबर पर डायल कर पुलिस को सूचित किया. सूचना मिलते ही कोतवाली देहात पुलिस और मंडी चौकी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया.

SP सिटी का बयान: “तहरीर के आधार पर होगी सख्त कार्रवाई”

बुलंदशहर के एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजय ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि डायल 112 के माध्यम से पुलिस को गांव भईपुरा में एक महिला की हत्या की सूचना प्राप्त हुई थी. पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांचपड़ताल की तो सामने आया कि देवर और भाभी के बीच संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद था, जिसके चलते देवर ने महिला की हत्या कर दी. फिलहाल परिजनों से तहरीर प्राप्त की जा रही है, जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर अग्रिम कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस की टीमें फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही हैं.