Post Office New Rules: भारतीय डाक विभाग ) ने स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री की बुकिंग को लेकर महत्वपूर्ण बदलाव किए गए। डाक विभाग ने पोस्ट और रजिस्ट्री के लिए नए और सख्त नियम लागू किए हैं, जिसके तहत अब बुकिंग फॉर्म पर भेजने वाले और पाने वाले दोनों के मोबाइल नंबर दर्ज कराना अनिवार्य होगा। इससे ट्रैकिंग और डिलीवरी करना आसान होगा। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।

Post Office New Rules: स्पीड पोस्ट-रजिस्ट्री की बुकिंग में हुआ बड़ा बदलाव,  जानिए क्या हैं नए नियम?​

बता दें कि, भारतीय डाक विभाग नेडाक विभाग ने सुरक्षा बढ़ाने, धोखाधड़ी रोकने और पार्सल की ट्रैकिंग व डिलीवरी प्रक्रिया को आसान बनाने के उद्देश्य से यह व्यवस्था लागू की है।

यह भी पढ़े:

क्या हैं नए नियम?

डाक विभाग )द्वारा जारी कि गए नए नियम के अनुसार, अब जब भी कोई ग्राहक डाकघर में अपनी कोई चिट्ठी, पार्सल या दस्तावेज स्पीड पोस्ट या रजिस्ट्री कराने जाएगा, तो उसे बुकिंग फॉर्म पर भेजने वाले और पाने वाले दोनों का मोबाइल नंबर दर्ज कराना होगा।

वहीं अगर कोई मोबाइल नंबर दर्ज नहीं कराता या गलत नंबर दर्ज कराता है, तो उसकी बुकिंग डाकघर के सिस्टम का सॉफ्टवेयर अस्वीकार कर देगा।

आखिर क्यों बदले नियम?

भारतीय डाक विभाग ने सिक्योरिटी और धोखाधड़ी से बचने के लिए नए और सख्त नियम लागू किए हैं। साथ ही पोस्टमैन को पार्सल करने में कोई दिक्कत न हो इसलिए मोबइल नंबर दर्ज कराया गया, क्योकि काफी समय से डाकघऱ में शिकायत आ रही थी कि, ग्राहक गलत एड्रेस दे देते हैं, जिससे पार्सल डिलीवरी में दिक्कत न हो।

ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

पोस्ट ऑफिस के नियम में बदलाव से ग्राहकों को भी फायदा होगा। इससे अगर कोई पार्सल या दस्तावेज स्पीड पोस्ट या रजिस्ट्री कराने या जरुरी दस्तावेज पोस्ट करते हैं, लेकिन अगर उसमें एड्रेस थोड़ा गलत है तो मोबाइल नंबर होने की वजह से पोस्टमैन बात करके सही एड्रेस पर पहुंच सकता है। वहीं पोस्ट प्राप्त करने वाले को भी सुविधा रहेगी। वो पार्सल की ट्रैकिंग कर सकेगा।

1. मोबाइल पर मैसेज के जरिए ट्रैकिंग आईडी मिल जाएगी।

2. पोस्ट कब पहुंचेगा वो पता लगाना आसान होगा।

3. अगर एड्रेस गलत होगा तो पोस्टमैन पार्सल प्राप्त करने वाले से संपर्क करके पोस्ट पहुंचा सकेगा।

4. अगर पार्सल से रिलेटेड कोई जानकारी हुई या कोई दिक्कत आएगी तो तुरंत इसके बारें में सूचना दी जा सकेगी।

 

यह भी पढ़े: