18 नवंबर को सेबी चीफ तुहिन कांत पांडे ने कहा कि मार्केट रेगुलेटर, MTF लिमिट को स्टॉक ‘फ्री फ्लोट’ से जोड़ने के प्रस्ताव पर विचार कर रहा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि मार्जिन ट्रेडिंग फैसिलिटी लिमिट को स्टॉक फ्री फ्लोट से जोड़ने को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है. जब उनसे मार्जिन ट्रेडिंग फैसिलिटी लिमिट को स्टॉक फ्री फ्लोट से जोड़ने के प्रस्ताव के बारे में पूछा गया, तो पांडे ने कहा कि हम अलगअलग तरीकों से कई चीजों पर विचार करते रहते हैं, लेकिन जब कोई ठोस मुद्दा सामने आता है, तब हम उसे पेश करते हैं.

अभी तक ऐसा कोई फैसला नहीं लिया गया है. उन्होंने NSE में एक कार्यक्रम के दौरान प्रेस से बात करते हुए यह भी कहा कि किसी भी मार्केट सेगमेंट में ट्रेडिंग के घंटे बढ़ाने की कोई योजना नहीं है. पांडे के इस बयान के बाद, कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयरों में 2% तक की गिरावट देखी गई, जबकि दोपहर के कारोबार में ग्रो के शेयर बिना किसी बड़े बदलाव के कारोबार कर रहे थे.

MTF बुक दोगुनी होकर 1.5 लाख करोड़ रुपए तक पहुंची

इस बीच, ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने बताया कि MTF बुक का केवल 4 फीसदी हिस्सा ऐसे शेयरों में है, जहां एक्सपोजर फ्री फ्लोट के 10 फीसदी से अधिक है. अगर इस सीमा को घटाकर 5% कर दिया जाए, तो यह आंकड़ा बढ़कर 23% हो जाएगा. पिछले दो वर्षों में भारत की मार्जिन ट्रेडिंग फैसिलिटी बुक लगभग दोगुनी होकर 1.5 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गई है. इसके पीछे मुख्य कारण इंडेक्स ऑप्शंस मार्केट में रेगुलेटरी नियमों का सख्त होना और डिस्काउंट ब्रोकर्स द्वारा मार्जिन लेंडिंग की सुविधा देना है. जेफरीज के अनुसार, भारत की मार्जिन ट्रेडिंग फैसिलिटी बुक यहां के कैश एवरेज डेली टर्नओवर का लगभग 1.2 गुना है. यह आंकड़ा चीन के समान है, लेकिन विकसित बाजारों की तुलना में कम है.

जेफरीज ने कहा कि मार्जिन ट्रेडिंग फैसिलिटी बुक से डिपॉजिटरीज को ‘प्लेज इनकम’ मिलती है. CDSL के मामले में, प्लेज इनकम उनके कुल रेवेन्यू का 23 फीसदी है. NSE/BSE के लिए, मार्जिन ट्रेडिंग फैसिलिटी बुक में बढ़ोतरी से कैश टर्नओवर बढ़ता है . हमें उम्मीद है कि मार्जिन ट्रेडिंग फैसिलिटी एक्सपोजर कम लिक्विडिटी वाले शेयरों से हटकर अधिक लिक्विडिटी वाले शेयरों की ओर जाएगा, इसलिए एक्सचेंजों और डिपॉजिटरीज पर इसका असर भी सीमित रहने की संभावना है.

इस ब्रोकरेज का एक्सपोजर सबसे कम

जेफरीज ने बताया कि प्रमुख डिस्काउंट ब्रोकर्स में से ‘बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स लिमिटेड’ की पैरेंट कंपनी है) का मार्जिन ट्रेडिंग फैसिलिटी एक्सपोजर सबसे कम है, जो उनके कुल एक्सपोजर का 3 फीसदी है. FY27 की पहली छमाही में, कंपनी के ऑपरेटिंग रेवेन्यू में मार्जिन ट्रेडिंग फैसिलिटी बुक का हिस्सा 9% है. FY25 के बाद से इसमें सात गुना की बढ़ोतरी हुई है और यह 4,300 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है. FY27 की दूसरी तिमाही में, कंपनी के एक्टिव कैश ब्रोकिंग कस्टमर्स में से केवल 1.1 फीसदी ने मार्जिन ट्रेडिंग फैसिलिटी का इस्तेमाल किया, जबकि अन्य ब्रोकिंग कंपनियों के मामले में यह आंकड़ा 2.53 मार्जिन ट्रेडिंग फैसिलिटी देखने को मिला है.

क्या आई थी रिपोर्ट

जेफरीज का यह नोट रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के बाद आया है. सूत्रों के हवाले से रॉयटर्स ने बताया है कि मार्केट रेगुलेटर, लीवरेज्ड स्टॉक खरीदारी पर पाबंदियां लगाने पर विचार कर रहा है. मार्जिनफंडेड दांव रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गए हैं, जिससे यह चिंता बढ़ गई है कि बाजार में गिरावट आने पर रिटेल निवेशकों को नुकसान हो सकता है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, रेगुलेटर नई मार्जिनफंडेड खरीदारी पर पाबंदियां लगाने पर विचार कर रहा है. यह पाबंदी तब लागू हो सकती है जब किसी स्टॉक में लीवरेज, उसके ‘फ्री फ्लोट’ से जुड़ी एक तय सीमा को पार कर जाए.

यह कदम रिटेल ट्रेडिंग में लीवरेज के तेजी से बढ़ते इस्तेमाल को लेकर रेगुलेटर्स की बढ़ती चिंता है. ब्रोकर्स द्वारा दिए जाने वाले मार्जिन ट्रेडिंग फैसिलिटी प्रोडक्ट, निवेशकों को उधार ली गई रकम से शेयर खरीदने की सुविधा देते हैं. ब्रोकर्स, निवेशक की पूंजी के मुकाबले 4 गुना तक लीवरेज देते हैं, जिस पर 918% की ब्याज दर लगती है. इस तरह के दांव बढ़कर 1.53 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गए हैं, जो एक साल पहले के मुकाबले 29% ज्यादा हैं और 2024 के अंत के स्तर से लगभग दोगुने हैं. इस लीवरेज का लगभग दोतिहाई हिस्सा स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में ट्रेडिंग से जुड़ा है.

कम होगा पाबंदियों का असर

इसके अलावा, ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म मैक्वेरी ने कहा कि जोखिम को मैनेज करने के लिए ब्रोकर्स सट्टेबाजी को कम करने के लिए पहले से ही कदम उठा रहे हैं. फर्म ने आगे कहा कि SEBI द्वारा मार्जिन ट्रेडिंग फैसिलिटी पर लगाई जा सकने वाली पाबंदियों का असर बहुत कम होगा. मार्जिन ट्रेडिंग फैसिलिटी पर इसका न के बराबर असर पड़ने की उम्मीद है, और FY26 से FY30 के बीच इसमें 25% CAGR देखने को मिल सकता है. ब्रोकर्स के लिए मार्जिन ट्रेडिंग फैसिलिटी अभी भी एक ग्रोथ प्रोडक्ट बना हुआ है.