हरिद्वार। हाल ही में हरिद्वार हरकी पैड़ी (Haridwar Har Ki Pauri Ghat) पर आस्था को ठेस पहुंचाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में एक युवक गंगा घाट पर पत्नी की फोटो पर थूकता है और फोटो को गंगा में बहा देता है। वीडियो में उसने कथित तौर पर पत्नी का पिंडदान (Pind Daan) भी किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब इस घटना में नया मोड़ आ गया है। वीडियो में दिख रही महिला भी अब सामने आई है और उसने पति की करतूत का पर्दाफाश किया है।

पत्नी का रील बनाना पति को पसंद नहीं था,
परेशान होकर उनसे पत्नी का पिंडदान कर दिया

Social Media इन्फ्लुएंसर हेमा चौधरी

📍हरिद्वार, उत्तराखंड pic.twitter.com/aojAEaHxQC

— Romita Tiwari (@romita_tiwari) May 10, 2026

इस पूरे घटनाक्रम पर महिला ने भी नया वीडियो जारी किया है। महिला का नाम नेहा अरोड़ा है और वह देहरादून की रहने वाली हैं। उनका कहना है कि लोगों ने जिस वीडियो को बिना पूरी बात जाने वायरल किया, वह गलत है। उस वीडियो में मेरा पति मेरा पिंडदान कर रहा है। मुझे दिखाया गया कि मेरा पति मेरे रील बनाने की घटना से आहत है और इस तरह का कदम उठाया। किसी ने भी यह जानने की कोशिश नहीं की कि जिस हसबैंड ने यह वीडियो वायरल किया। उस महिला पर क्या बीती होगी… किसी ने भी घटना का दूसरा पहलू जानने की कोशिश भी नहीं की।

इतनी आहत हूं कि गलत कदम उठा सकती थी…

एक साइड रहकर एक को सही कहना और दूसरे को गलत कहना… कितना सही है? महिला आगे कहती है कि किसी भी घटना के दो पहलू होते हैं। दोनों पहलू को जानने के बिना उस वीडियो को इस तरह से वायरल किया कि अब मेरे लिए बहुत मुश्किल हो गया है। मैं बहुत परेशान हूं। मेरी मानसिक स्थिति बेहद खराब हो चुकी है… कि शायद में कोई गलत कदम उठा सकती थी, लेकिन मैं अपने बच्चों के खातिर ऐसा नहीं करूंगी। मैं दुनिया को दिखाना चाहती हूं कि मैं गलत नहीं हूं और गलत वीडियो नहीं बनाती हूं।

लोगों से अपील
महिला आगे लोगों से अपील भी कर रही है। महिला का कहना है कि मैं आप सबसे अपील करती हूं कि जिस तरह से आप लोगों ने उस वीडियो को वायरल किया है… उसी तरह से आप लोग भी मेरा वीडियो वायरल करें और मेरा सपोर्ट करें।

घटना क्या है?

गौरतलब है कि बीते दिनों हरिद्वार हरकी पैड़ी स्थित शिव सेतू से एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें एक महिला की तस्वीर के साथ एक व्यक्ति था। वीडियो में ऐसा दावा किया गया कि वह युवक अपनी पत्नी के लगातार रील बनाने से नाराज था और गुस्से में उसने जीवित पत्नी का प्रतीकात्मक पिंडदान कर दिया। वीडियो में वह पहले तस्वीर पर थूकता है और फिर उसे गंगा में प्रवाहित करता नजर आता है।

वीडियो पर तीर्थ पुरोहितों में गुस्सा

इस वीडियो के सामने आने के बाद तीर्थ पुरोहितों और हिंदू संगठनों में भारी नाराजगी है। धार्मिक संगठनों ने इसे सनातन आस्था का अपमान बताते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वायरल वीडियो में युवक हरकी पैड़ी के घाट पर बैठा दिखाई देता है। उसके हाथ में एक महिला की फोटो होती है, जिसके साथ वह अपमानजनक व्यवहार करता है। इसके बाद वह गंगा में पिंड अर्पित करता भी नजर आता है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स दावा कर रहे हैं कि युवक ने अपनी पत्नी की सोशल मीडिया रील्स बनाने की आदत से परेशान होकर यह कदम उठाया। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।