Dharma Sansad 2026 : स्थित कृष्ण जन्मभूमि को लेकर लखनऊ में 4 अक्टूबर को धर्म संसद आयोजित करने का ऐलान किया गया है। विश्व हिंदू रक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली इस धर्म संसद में बड़ी संख्या में संतों के शामिल होने का दावा किया गया है।

कृष्ण जन्मभूमि पर धर्म संसद
धर्म संसद के ऐलान के बाद राजधानी में लगाए गए पोस्टर चर्चा में हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवास के आसपास और 1090 समेत कई प्रमुख चौराहों पर पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में अखिलेश यादव से सवाल करते हुए लिखा गया है ‘अखिलेश यादव जी, क्या आपका चुनावी रथ धर्म संसद में भी आएगा?’
ये भी पढ़ें:
विश्व हिंदू रक्षा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष बादल यादव की ओर से लगाए गए पोस्टरों में लिखा है, “अखिलेश यादव जी, यदुवंशी जानना चाहते हैं कि आपका चुनावी रथ क्या कृष्ण जन्मभूमि धर्म संसद में भी आएगा? आयोजकों के मुताबिक, 4 अक्टूबर को होने वाली धर्म संसद में कृष्ण जन्मभूमि से जुड़े मुद्दे पर चर्चा की जाएगी। आयोजन से पहले लगाए गए इन पोस्टरों ने लखनऊ में राजनीतिक और सामाजिक चर्चा को भी तेज कर दिया है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।
ये भी पढ़ें:



