Thursday, February 12, 2026
Gazab

किस्मत नेˈ छिन लिए दोनों पैर फिर भी नहीं मानी हार उठाई व्हीलचेयर और निकल पड़ी लोगों का पेट भरनेˌ

किस्मत नेˈ छिन लिए दोनों पैर फिर भी नहीं मानी हार उठाई व्हीलचेयर और निकल पड़ी लोगों का पेट भरनेˌ
किस्मत नेˈ छिन लिए दोनों पैर फिर भी नहीं मानी हार उठाई व्हीलचेयर और निकल पड़ी लोगों का पेट भरनेˌ

कहते हैं मेहनत की रोटी की बात ही कुछ और होती है। कुछ लोग अपने हालातों का बहाना लेकर घर पर बैठे या भीख मांगकर रोटी खाना पसंद करते हैं। लेकिन ऐसे आलसी और नाकारा लोगों के लिए एक फूड डिलीवरी गर्ल प्रेरणा बन सकती है। Swiggy में फूड डिलीवरी का काम करने वाली ये महिला दिव्यांग (Specially-Abled Woman) है। लेकिन इसने अपनी दिव्यांगता को कभी अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया।

फूड डिलीवरी बिजनेस में समय की बहुत वैल्यू होती है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। ग्राहकों को समय पर अपना खाना चाहिए होता है। ऐसे में फूड डिलीवर करने वाले धूप, बारिश और ठंड में भी बिना किसी शिकायत के कड़ी मेहनत करते हैं ताकि हम जैसे लोग घर बैठे अपना पेट भर सके। अब कई बार किसी कारण से खाना आने में देरी भी हो जाती है। ऐसे में हम फूड डिलीवरी वाले को खरी खोटी सुना देते हैं। हालांकि जब उसके लेट होने की असली वजह पता चलती है तो शर्मिंदगी महसूस होती है।

सोशल मीडिया पर सबकी फेवरेट बनी स्पेशल स्विगी गर्ल
ऐसा ही कुछ एक Swiggy से खाना ऑर्डर करने वाले एक ग्राहक के साथ हुआ। उसके खाने के आने में जब देरी हुई तो वह बड़ा नाराज हुआ। लेकिन जब उसने फूड डिलीवर करने वाली महिला को देखा तो शर्मिंदगी महसूस हुई। उसने सोचा कि ये महिला इन हालातों में भी जीतोड़ मेहनत कर रही है। और एक मैं हूं जो घर बैठे थोड़ी सी देरी होने पर गुस्सा कर रहा हूं।

इस दिव्यांग Swiggy डिलीवरी गर्ल के वीडियो को जगविंदर सिंह घुमान (Jagvinder Singh Ghumaan) नाम के एक यूजर ने सोशल मीडिया वेबसाईट लिंक्डइन (LinkedIn Video) पर साझा किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा – यदि आपको ऑफिस के लिए लेट हो जाता है तो आप फालतू के बहाने बनाते हैं। लेकिन रियल हीरो कड़ी मेहनत करता है और बहाने को नजरअंदाज कर देता है।

लोग दिव्यांग महिला के जज्बे को कर रहे सलाम
इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे दिव्यांग महिला स्विगी सर्विस (Swiggy Service) टी-शर्ट पहने और अपने मोटर चालित व्हीलचेयर में भोजन पहुंचाने का काम कर रही है। वह ये काम हर मौसम और हालातों में पूरी ईमानदारी से करती है। उसकी यही कोशिश रहती है कि खाना लोगों तक जल्द से जल्द पहुंचे। महिला का नाम विद्या कुमारी बताया जा रहा है।

सोशल मीडिया इस दिव्यांग स्विगी गर्ल की बड़ी तारीफ हो रही है। लोग कामचोर और बहानेबाज युवाओं को इस महिला से सीख लेने की हिदायत दे रहे हैं। वहीं कुछ ने कहा कि यदि आपके अंदर दृढ़ संकल्प और इच्छाशक्ति हो तो आप जीवन में कुछ भी हासिल कर सकते हैं। वहीं कुछ ने महिला की मदद करने की भी पेशकश की।

यहां देखें दिव्यांग स्विगी गर्ल की पूरी कहानी

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply