Ducati ने भारतीय बाजार में अपनी नई एडवेंचर बाइक DesertX V2 की बुकिंग शुरू कर दी है. कंपनी ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी है. हालांकि, अभी इसकी लॉन्चिंग की तारीख और आधिकारिक कीमत सामने नहीं आई है. उम्मीद है कि अगले कुछ हफ्तों में यह बाइक भारतीय शोरूम में पहुंच सकती है. इसकी एक्सशोरूम कीमत करीब 19 से 20 लाख रुपये के बीच रहने का अनुमान है.

नई DesertX V2 को कंपनी ने EICMA 2026 में दुनिया के सामने पेश किया था. अब भारतीय बाइक प्रेमी भी इसे बुक कर सकते हैं. इस बार बाइक में इंजन से लेकर सस्पेंशन तक कई बड़े बदलाव किए गए हैं.
नए 890cc V2 इंजन के साथ आएगी DesertX V2
नई में 890cc का 90डिग्री V2 इंजन मिलेगा. इसके साथ मोनोकोक फ्रेम दिया गया है. यह इंजन पुराने मॉडल के 937cc लिक्विडकूल्ड Testastretta 11डिग्री इंजन की जगह लेगा. नए इंजन को खास तौर पर बेहतर ऑफरोड परफॉर्मेंस और लंबे सर्विस इंटरवल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. परफॉर्मेंस की बात करें तो यह इंजन 9,000rpm पर 110.3hp की पावर और 7,000rpm पर 92Nm का टॉर्क देता है. इसके साथ 6स्पीड गियरबॉक्स मिलेगा.
DesertX Rally में मिलेगा ज्यादा दमदार सस्पेंशन
स्टैंडर्ड मॉडल के अलावा कंपनी वेरिएंट भी पेश करेगी. इसे उन लोगों के लिए तैयार किया गया है, जो मुश्किल रास्तों और ऑफरोडिंग पर ज्यादा बाइक चलाते हैं.
इस वैरिएंट में 48mm का पूरी तरह एडजस्ट होने वाला KYB फ्रंट फोर्क दिया गया है. इसमें क्लोज्डकार्ट्रिज डिजाइन के साथ Kashima और DLC कोटिंग मिलती है. इसके फ्रंट व्हील का सस्पेंशन ट्रैवल 231mm से बढ़ाकर 249mm कर दिया गया है. वहीं, इसकी सीट की ऊंचाई 878mm है.
खराब रास्तों के लिए खास व्हील्स
DesertX V2 Rally में हल्के Excel Takasago सेंटरस्पोक ट्यूबलेस रिम दिए गए हैं. इन्हें ऑफरोडिंग के दौरान बेहतर मजबूती देने के लिए तैयार किया गया है. पिछले पहिये में 36 स्पोक मिलते हैं और इसका रिम स्टैंडर्ड मॉडल से ज्यादा पतला है. इससे खराब रास्तों और ट्रेल्स पर बाइक चलाने में मदद मिल सकती है. Rally वैरिएंट में भी मोनोकोक फ्रेम दिया गया है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। बाइक का बिना फ्यूल के वजन 209 किलोग्राम है.
मिलेंगे कई एडवांस फीचर्स
नई DesertX V2 में 5इंच TFT डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल मिलेगा. इसके अलावा राइडिंग मोड, पावर मोड, कॉर्नरिंग ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, व्हीली कंट्रोल और इंजन ब्रेक कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.
बाइक में बाईडायरेक्शनल क्विकशिफ्टर भी मिलेगा. इसकी मदद से राइडर बिना क्लच दबाए गियर ऊपर और नीचे कर सकता है. अब भारतीय ग्राहकों को इसकी लॉन्चिंग और आधिकारिक कीमत का इंतजार है.



