Hania Devansh Love Story: एक घर, दो धर्म और दोनों की परंपराओं का पूरा सम्मान। दिल्ली की इंफ्लुएंसर और फैशन डिजाइनर हानिया इन दिनों अपने नए घर के गृह प्रवेश को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने पति देवांश और परिवार के साथ नए घर में कदम रखा। गृह प्रवेश की तस्वीरों में एक तरफ हवन होता नजर आया, तो दूसरी तरफ कुरान खानी पढ़ी गई। कपल की इस पहल को लेकर सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त चर्चा है।

हवन के साथ हुई कुरान खानी
हानिया मुस्लिम परिवार से आती हैं, जबकि उनके पति देवांश हिंदू हैं। नए घर में गृह प्रवेश के दौरान दोनों ने अपनेअपने धर्म की परंपराओं को निभाया। एक तरफ हिंदू रीतिरिवाज से हवन किया गया, वहीं दूसरी तरफ कुरान खानी पढ़ी गई। इस खास मौके पर दोनों परिवार भी साथ नजर आए।
कपल ने तस्वीरों के साथ लिखा कि नया घर, दो खूबसूरत परंपराएं और दिल में ढेर सारा आभार। यह दिन दुआओं, आशीर्वाद, प्यार और नई शुरुआत के नाम रहा। उन्होंने अपनी जिंदगी के इस नए पड़ाव के लिए भी शुक्रिया अदा किया।
नये घर प्रवेश की तस्वीरें
15 साल की उम्र में मिले थे पहली बार
हानिया और देवांश की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है। हानिया ने एक दिए इंटरव्यू में बताया था कि दोनों की पहली मुलाकात 15 साल की उम्र में एक कॉमन दोस्त के जरिए हुई थी। पहले दोस्ती हुई और फिर धीरेधीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया।
हालांकि, अलगअलग धर्मों से होने के कारण शादी का फैसला आसान नहीं था। हानिया के मुताबिक, उनकी सास उन्हें पहले से ही बहू मान चुकी थीं, लेकिन ससुर को इस रिश्ते के लिए राजी होने में कई महीने लगे। वहीं, उनके पिता ने भी शादी के लिए आखिरी समय में हामी भरी।
ईद से दिवाली तक साथ मनाते हैं त्योहार
हानिया ने बताया कि शादी के बाद दोनों परिवारों ने उन्हें खुले दिल से अपनाया। अब उनके घर में ईद हो या दिवाली, सभी मिलकर त्योहार मनाते हैं। हानिया करवा चौथ भी मनाती हैं और सिंदूर लगाती हैं। दोनों का एक बेटा भी है।
धर्म पर सवाल उठाने वालों को दिया जवाब
सोशल मीडिया पर कुछ लोग आज भी हानिया के धर्म और उनकी जीवनशैली को लेकर सवाल उठाते हैं। हालांकि, हानिया का कहना है कि अब उन्हें ऐसी बातों से फर्क नहीं पड़ता। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। जब उनका परिवार उनके साथ है और वे अपनी जिंदगी में खुश हैं, तो दूसरों की बातों की परवाह करने की जरूरत नहीं है।
हानिया और देवांश के नए घर की तस्वीरें एक बार फिर उनके रिश्ते और दोनों परिवारों के आपसी अपनापन को चर्चा में ले आई हैं।
ये खबर भी पढ़ें:



