US Banks Technical Glitch:अमेरिका में तकनीकी खराबी के चलते कई बड़े बैंकों की सेवाएं प्रभावित हुई। सोमवार को बैंक ऑफ अमेरिका, चेज बैंक, जेपी मॉर्गन, यूएस बैंक, वेल्स फार्गो और जेली के ग्राहकों ने ऑनलाइन बैंकिंग में परेशानी की शिकायत की। कई ग्राहकों को लेनदेन में देरी और बैंकिंग सेवाओं के इस्तेमाल में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

सेवाओं में आई परेशानी

 सोमवार को अमेरिका के कई बड़े बैंकों के ग्राहकों ने सेवाएं ठप होने और तकनीकी समस्या की शिकायत की। इनमें बैंक ऑफ अमेरिका, चेज बैंक, जेपी मॉर्गन, यूएस बैंक, वेल्स फार्गो और जेली शामिल हैं। इस परेशानी के कारण ग्राहकों को ऑनलाइन खातों का इस्तेमाल करने में दिक्कत हुई।

लेनदेन में हो रही देरी

चेज बैंक के प्रवक्ता ने बताया कि बैंक की सेवाओं में तकनीकी खराबी आई है, लेकिन इसका साइबर हमले से कोई संबंध नहीं है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लेनदेन सामान्य से अधिक समय ले रहे हैं, हालांकि ग्राहकों की अपने खातों और पैसों तक पहुंच बनी हुई है। बैंक इस समस्या को जल्द ठीक करने में जुटा है। कुछ ग्राहकों को संदेश भी मिला कि फिलहाल कुछ सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं। उन्हें कुछ समय बाद दोबारा प्रयास करने के लिए कहा गया।

जेपी मॉर्गन ने शुरू किया सुधार का काम

अमेरिकी बैंक जेपी मॉर्गन ने भी तकनीकी समस्या की पुष्टि की। बैंक के मुताबिक, खराबी के कारण कुछ बैंकिंग लेनदेन सामान्य से अधिक समय ले रहे हैं। बैंक इस परेशानी को दूर करने और सेवाएं जल्द सामान्य करने के लिए काम कर रहा है। जेपी मॉर्गन की सेवाओं को लेकर 3 हजार से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं।

Cyber Attack से नहीं जुड़ा मामला

बताया जा रहा हैं कि बैंकों में आई तकनीकी परेशानी का साइबर सुरक्षा से कोई संबंध नहीं है। पिछले कुछ हफ्तों में अमेरिका की कई कंपनियों और संस्थानों को भी तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ा है।

बैंकिंग शेयरों में आई गिरावट

बैंकों की सेवाओं में तकनीकी दिक्कत के बाद शेयर बाजार में भी असर देखने को मिला। जेपी मॉर्गन के शेयर 2.6 प्रतिशत गिर गए। इसके चलते इस साल अब तक शेयरों में हुई बढ़त घटकर 4.7 प्रतिशत रह गई। वहीं बैंक ऑफ अमेरिका के शेयरों में 2.6 प्रतिशत और वेल्स फार्गो के शेयरों में 2.2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।