BJP State Incharges 2026: दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर है। जहां भारतीय जनता पार्टी ने राज्यों के प्रभारीसह प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। इसमें बिप्लव कुमार देव को मध्यप्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है। तो वहीं स्मृति ईरानी छत्तीसगढ़ की प्रभारी बनाई गई हैं। इसके अलावा सिद्धार्थ शंभू को एमपी का सह प्रभारी बनाया गया है।

सूची में अंडमान एवं निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश , असम , बिहार , चंडीगढ़, छत्तीसगढ़ और दादरा नगर हवेली एवं दमनदीव शामिल हैं। नियुक्तियों के जरिए संबंधित राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में पार्टी संगठन की जिम्मेदारी तय की गई है।
हरियाणा की प्रभारी भी स्मृति ईरानी रहेंगी
आपको बता दें स्मृति ईरानी को सीजी की प्रभारी के साथ साथ हरियाणा की भी जिम्मेदारी दी गई हे। बीजेपी ने आज बुधवार 23 सितंबर को नियुक्तियों की लिस्ट जारी की है। आपको नितिन नवीन ने ये लिस्ट जारी की है।
आंध्र प्रदेश में प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त
प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक आंध्र प्रदेश की जिम्मेदारी डॉ. अरविंद भदौरिया को प्रभारी के तौर पर दी गई है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उनके साथ वनथी श्रीनिवासन को सह प्रभारी बनाया गया है। असम में मंगल पांडे को प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है, जबकि श्रीमती फांगनोन कोन्याक और मनोज तिग्गा को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। अरुणाचल प्रदेश में डॉ. देवेश कुमार को प्रभारी बनाया गया है। वहीं अंडमान एवं निकोबार के लिए जय प्रकाश को प्रभारी नियुक्त किया गया है।



