उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक हैरान करने वाली घटना हुई है. यहां एक युवक ने अपनी पत्नी को प्रेमी क साथ पकड़ लिया. दोनों ऑटो में सवार होकर कहीं जा रहे थे. इन्हें साथ में देखते ही पति ने आपा खो दिया और दोनों को ऑटो से उतारकर बुरी तरह से पिटाई की. इससे मौके पर हंगामा मच गया. इसकी वजह से लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों को समझाने का प्रयास किया. हालांकि महिला ने पति के साथ जाने से साफ मना कर दिया है.

मामला राजा का ताल के पास रविवार की दोपहर का है. बताया जा रहा है कि युवक यहां एका थाना क्षेत्र का रहने वाला है. करीब पांच साल पहले उसकी शादी हुई थी. इसके बाद उसे एक बेटा भी हुआ. युवक गुरुग्राम में रहकर मेहनत मजदूरी करता है. शादी के कुछ समय बाद वह अपनी पत्नी को गुरुग्राम लेकर चला गया. पुलिस की पूछताछ में युवक ने बताया कि गुरुग्राम में रहने के दौरान ही उसकी पत्नी राजस्थान में भरतपुर के रूपवास निवासी युवक के संपर्क में आ गई.
पति को छोड़ प्रेमी संग चली गई थी युवती
युवक ने बताया कि कुछ समय पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर अपने प्रेमी के साथ चली गई थी और उसके साथ ही लिवइन रिलेशन में रह रही थी. जबकि वह उसकी हर जगह पर तलाश कर रहा था. इसी बीच उसे सूचना मिली तो वह फिरोजाबाद आया और दोनों को एक साथ ऑटो में सवार होकर जाते पकड़ लिया. यहां पत्नी की प्रेमी की पिटाई के बाद उसने अपनी पत्नी को साथ ले जाने की कोशिश की, लेकिन उसने साफ मना कर दिया.
पुलिस ने परिजनों को बुलाया
पुलिस ने फिलहाल तीनों को थाने ले गई है. जहां दोनों के परिजनों को बुलाया गया है. पुलिस के मुताबिक परिजनों के आने के बाद समझौते के आधार पर युवती को जाने दिया जाएगा. उधर, घटना के बाद युवक की पत्नी ने बताया कि उसका पति शराबी है और आए दिन शराब पीकर घर में मारपीट करता था. इसलिए उसे हमेशा के लिए छोड़ दिया है. पत्नी ने बताया कि उसका पति शराब पीने के लिए बाइक और अन्य सामान तक बेच चुका है.



