
एआई जनरेटेड सांकेतिक तस्वीर Image Credit source: Meta AI
आजकल ज्यादातर लोग ऑफिस के काम और भागदौड़ से थककर वीकेंड पर आराम करना चाहते हैं, लेकिन पुणे में दो सॉफ्टवेयर इंजीनियरों ने कुछ अलग ही किया. अच्छी नौकरी और लाखों की सैलरी होने के बाद भी वो वीकेंड पर अपनी स्पोर्ट्स बाइक से रैपिडो चलाने निकल पड़े. उनकी ये अनोखी कहानी अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.
माइक्रो ब्लॉगिंग साइट X (पहले ट्विटर) पर पुणे के एक टेक प्रोफेशनल ने अपने दो रूममेट्स की कहानी शेयर की. उसने बताया कि दोनों दोस्त एक अच्छी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और साल में करीब 12 लाख रुपए कमाते हैं, यानी महीने का लगभग 1 लाख रुपए. उनके पास अपनी खुद की स्पोर्ट्स बाइक भी हैं. आमतौर पर इतनी सैलरी वाले लोग वीकेंड पर घूमने या घर पर आराम करते हैं, लेकिन इन दोनों ने कुछ अलग करने का सोचा.
कुछ नया ट्राय करने के लिए दोनों इंजीनियरों ने अपनी बाइक को रैपिडो बाइक टैक्सी ऐप पर रजिस्टर कर दिया और वीकेंड पर राइड लेना शुरू कर दिया. पूरे दिन राइड देने के बाद जब उन्होंने कमाई का हिसाब लगाया तो खुद हैरान रह गए. पहले इंजीनियर ने एक दिन में 929 रुपए से ज्यादा कमा लिए, जबकि दूसरे इंजीनियर ने करीब 500 रुपए की कमाई की.
जैसे ही यह पोस्ट वायरल हुई, लोग इस पर खूब मजे लेने लगे. एक यूजर ने लिखा कि लड़के अपने शौक के लिए कुछ भी कर सकते हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। दूसरे ने कहा कि ये कॉर्पोरेट स्ट्रेस से बचने और नए लोगों से मिलने का अच्छा तरीका है. भले ही यह कमाई उनकी सैलरी के सामने बहुत कम है, लेकिन उनका यह अलग अंदाज इंटरनेट पर चर्चा का बड़ा टॉपिक बन गया है.



