Featured Image

Kanpur Crime News: कानपुर l उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में अपने ही देवर के प्राइवेट पार्ट को दांतों से काटने वाली भाभी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. देवर और देवरानी ने उसके बेटे की पिटाई की थी. जिससे नाराज होकर महिला ने प्राइवेट पार्ट को दांत से काट दिया. देवर को 55 टांके लगवाने पड़े हैं.

क्या है पूरा मामला

पूरा मामला कानपुर के सजेती क्षेत्र के एक गाँव का है. वारदात शुक्रवार शाम की है. आरोपी महिला की पहचान गायत्री के रूप में हुई है. उसका पति पुष्पराज अहमदाबाद में एक निजी कंपनी में काम करता है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। जबकि महिला अपने बच्चों, देवर और ससुर के साथ गांव में रहती है. उसका 37 वर्षीय देवर रजनीश भी परिवार के साथ गांव में रहता है. उसके चार बच्चे हैं. पूरा परिवार साथ रहता है.

बेटे की पिटाई से नाराज थी भाभी

देवर ने भाभी के बेटे की पिटाई कर दी थी. वह चाची के यहाँ गया था जिसके बाद झगड़ा हो गया. जिसके बाद देवर और देवरानी से बेटे को पीटा था. इसी बात को लेकर भाभी और देवर के बीच विवाद शुरू हो गया. बताया जा रहा है कि बेटे के साथ हुई मारपीट से भाभी नाराज थी. इसी वजह से दोनों के बीच कहासुनी होने लगी. इसी को लेकर शुक्रवार शाम भी भाभी का देवर और ससुर से झगड़ा हुआ था. जिसके बाद मारपीट भी हुई.

भाभी ने काटा देवर का प्राइवेट पार्ट

इसी को लेकर भाभी ने बहाने से देवर के कपड़े उतरवाए और फिर दांत से उसके प्राइवेट पार्ट पर काट दिया. जिससे उसके प्राइवेट पार्ट से खून बहने लगा. वह दर्द से चीखने लगा और जमीन पर गिर गया. परिजन उसे तत्काल घाटमपुर सीएचसी ले गए. वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया.

घावों पर 55 टांके लगाए गए

इस दौरान उसे उसके घावों पर 55 टांके लगाए गए हैं. अभी भी उसका इलाज चल रहा है. दुसरी तरफ घायल युवक की पत्नी ने अपनी जेठानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है. शिकायत के आधार पर महिला के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपित महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.