Himachal Se: Ekadashi May 2026: हिंदू धर्म में पद्मिनी एकादशी का विशेष महत्व माना जाता है। कहते हैं इस दिन व्रतपूजन करने से मनुष्य को उसके सभी पापों से छुटकारा मिल जाता है। इतना ही नहीं ये एकादशी व्रत सुखसमृद्धि में भी वृद्धि करता है। कई जगह पर इस एकादशी को कमला एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। शास्त्रों अनुसार इस एकादशी व्रत का प्रभाव इतना ज्यादा होता है कि इस एक व्रत को रखने से साधक को सभी प्रकार के यज्ञ, व्रत और तपस्या का फल एक साथ मिल जाता है। चलिए जानते हैं इस साल ये एकादशी कब मनाई जाएगी और इसका शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

अधिक मास की पहली एकादशी कब है 2026
अधिक मास की पहली एकादशी 27 मई 2026 को मनाई जाएगी। एकादशी तिथि का प्रारंभ 26 मई की सुबह 05:10 पर होगा और समापन 27 मई की सुबह 06:21 पर होगा। तो वहीं एकादशी व्रत का पारण समय 28 मई 2026 की सुबह 07:56 का रहेगा।
पद्मिनी एकादशी मुहूर्त 2026
- ब्रह्म मुहूर्त 04:03 AM से 04:44 AM
- प्रातः सन्ध्या 04:24 AM से 05:25 AM
- विजय मुहूर्त 02:36 PM से 03:31 PM
- गोधूलि मुहूर्त 07:10 PM से 07:31 PM
- सायाह्न सन्ध्या 07:12 PM से 08:13 PM
- सर्वार्थ सिद्धि योग 05:25 AM से 05:56 AM
- रवि योग 05:25 AM से 05:56 AM
पद्मिनी एकादशी पूजा विधि
- इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर भगवान की विधिविधान पूजा करें।
- दिन भर व्रत रहें और शुभ मुहूर्त में एकादशी की कथा पढ़ें।
- रात्रि में भजन कीर्तन करें।
- फिर अगले दिन यानी द्वादशी तिथि पर भगवान की फिर से पूजा करके ब्राह्मण को भोजन कराकर दानदक्षिणा दें।
- इसके बाद भोजन करके अपना व्रत खोल लें।



