Gaya Fake Kidnapping: बिहार के गयाजी से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर खुद के अपहरण की साजिश रची और परिजनों से 15 लाख की फिरौती मांगी. हालांकि, पुलिस के सामने उसकी सारी चालाकी धरी की धरी रह गई. पुलिस ने शनिवार को इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए अपहरण का नाटक करने वाले आरोपी युवक और उसके साथी को अरेस्ट कर लिया. युवक का नाम बिट्टू है और उसके साथी का नाम मोहित है.

इस साजिश में शामिल एक तीसरे आरोपी युवक की पुलिस तलाश कर रही है. तीसरे युवक का नाम रॉकी है. मामला जिले के कोतवाली थाना इलाके के बैरागी मोहल्ले का है. यहां का निवासी बिट्टू शहर की दुकान में काम करता था. पुलिस के अनुसार, उसने दोस्तों के साथ मिलकर खुद की किडनैपिंग का प्लान बनाया. इसके बाद किडनैपिंग का नाटक करते हुए मातापिता से 15 लाख फिरौती के रूप में मांगे. बेटे के अपहरण की सूचना मिलते ही मातापिता और परिजन परेशान हो गए.

पुलिस ने जांच के दौरान तकनीक की मदद ली

मातापिता और परिजनों ने उसको खोजना शुरू किया, लेकिन जब बेटे की कोई जानकारी नहीं मिली तो 26 नवंबर को कोतवाली थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई. बाद में अपहरण और फिरौती की बात सामने आई तो पुलिस ने गंभीरता से मामले की जांच शुरू की. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पुलिस ने जांच के दौरान तकनीक की मदद ली. मोबाइल फोन के लोकेशन की जांच की जांच के साथ ही संदिग्धों की मूवमेंट की पड़ताल की गई. जांच के दौरान पुलिस के हाथ कई अहम सबूत लगे.

पूलिस पूछताछ में युवक ने मानी साजिश की बात

सबूतों के आधार पर मामला खुलता चला गया. पुलिस ने बैरागी और छोटकी नावादा इलाके में छापेमारी की. इस दौरान आरोपी बिट्टू और मोहित को गिरफ्तार किया गया. पुलिस की पूछताछ में बिट्टू ने अपने अपरण की साजिश रचने की बात मान ली. बिट्टी अपने परिजनों से 15 लाख वसूलना चाहता था, इसलिए उसने अपने किडनैपिंग की झूठी कहानी गढ़ी. पुलिस अब इस साजिश में शामिल तीसरे आरोपी रॉकी को खोज रही है.