IPL 2025 और 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन वाले 15 वर्षीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को T20 फॉर्मेट में डेब्यू करने का मौका मिल चूका है। यह खिलड़ी बीते काफी समय से क्रिकेट जगत में कमाल का प्रदर्शन करता हुआ दिखाई दे रहा है। 15 वर्ष की उम्र में खिलाड़ी ने अपने नाम कई बेहतरीन रिकॉर्ड भी दर्ज किए हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे बेहतरीन खिलाड़ी के बारे में बताने वाले हैं, जिसे वैभव सूर्यवंशी से पहले T20 में डेब्यू करने का मौका मिलना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

Vaibhav Sooryavanshi से पहले इस खिलाड़ी को मिलना था मौका
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मौजूदा समय में भारतीय T20 फॉर्मेट में काफी ज्यादा स्पर्धा है। वहीं टॉप ऑवर्ड में भी काफी ज्यादा मारा मारी है। ऐसे में कई सारे खिलाड़ी बेहतरीन खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन दिखाने के बाद भी टीम में अपनी जगह नहीं बना पा रहे हैं, लेकिन वैभव सूर्यवंशी को काफी आसानी से जगह मिलती दिखाई दे रही है, लेकिन IPL में बेहतरीन प्रदर्शन दिखाने वाले खिलाड़ी साईं सुदर्शन को भारतीय टीम में शामिल नहीं किया जा रहा है।
अच्छे प्रदर्शन के बाद भी नहीं मिल रहा है मौका
साईं सुदर्शन IPL के 2 सीजन में लगतार बेहतरीन प्रदर्शन दिखाते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी खिलाड़ी को भारतीय टीम के लिए T20 फॉर्मेट में खेलने का मौका नहीं दिया जा रहा है। बीते 2 सीजन में साईं सुदर्शन के प्रदर्शन की बात करें तो IPL के 18वें सीजन में 54.21 की औसत से 759 रन बनाए थे। वहीं 19वें सीजन में खिलाड़ी ने 45.12 की औसत से 722 रन बनाए थे।
टेस्ट में मिल रहा मौका
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इतने बेहतरीन खिलाड़ी साईं सुदर्शन को अभी तक भारतीय टीम के लिए केवल टेस्ट फॉर्मेट में ही खेलने का मौका दिया गया है। जिसमें खिलाड़ी 1 पारी में कुल 81 रन निकाले थे।
इसी के साथ ही खिलाड़ी श्रीलंका के खिलाफ अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज के पहले मैच में 132 रनों की विस्फोटक पारी खेल कर सभी को हैरान कर दिया है। इसके बाद भी खिलाड़ी को अन्य फॉर्मेट में खेलने का मौका नहीं दिया जा रहा हैं।



