: दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं ठप होने से हजारों यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारत समेत कई देशों में , Outlook और Teams जैसी जरूरी सेवाएं प्रभावित हुई हैं। इसका असर कंपनियों से लेकर सरकारी दफ्तरों तक के कामकाज पर पड़ा है। कई यूजर्स न तो अपने ईमेल एक्सेस कर पा रहे हैं और न ही ऑनलाइन मीटिंग में शामिल हो पा रहे हैं। इस तकनीकी गड़बड़ी ने एक बार फिर क्लाउड सर्वर की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर बारबार क्लाउड सर्वर ठप क्यों हो जाते हैं और इसके पीछे कौनसी तकनीकी खामियां जिम्मेदार होती हैं?

Microsoft की सेवाएं ठप होने से कामकाज प्रभावित
आज के दौर में बड़ी कंपनियों से लेकर सरकारी विभागों तक में ईमेल, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और फाइल शेयरिंग के लिए माइक्रोसॉफ्ट की सेवाओं का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता है। Microsoft 365, Outlook और Teams इसी डिजिटल सिस्टम का अहम हिस्सा हैं। ऐसे में इन सेवाओं में रुकावट आने से हजारों संस्थानों का काम प्रभावित हो सकता है।
गुरुवार को अमेरिका में बड़ी संख्या में यूजर्स ने माइक्रोसॉफ्ट की सेवाओं में परेशानी की शिकायत की। इसका असर OpenAI और Anthropic की AI सेवाओं में इस्तेमाल होने वाले कुछ कनेक्टर्स पर भी देखने को मिला।
ये भी पढ़ें:
Downdetector पर दर्ज हुईं हजारों शिकायतें
आउटेज पर नजर रखने वाली वेबसाइट Downdetector ने भी माइक्रोसॉफ्ट की सेवाओं में आई इस परेशानी को दर्ज किया। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में दोपहर करीब 2 बजे तक Outlook को लेकर शिकायतों की संख्या तेजी से बढ़ी और करीब एक लाख रिपोर्ट दर्ज की गईं। भारतीय समय के अनुसार, यह समस्या करीब रात 12 बजे शुरू हुई थी। लंबे समय तक सेवाएं प्रभावित रहने से दुनियाभर के यूजर्स और कंपनियों की चिंता बढ़ गई।
आखिर बारबार क्यों ठप हो जाते हैं क्लाउड सर्वर?
क्लाउड सर्वर आज इंटरनेट आधारित सेवाओं की रीढ़ बन चुके हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। ईमेल, ऑनलाइन मीटिंग, डेटा स्टोरेज और कई AI टूल्स इन्हीं पर निर्भर हैं। ऐसे में सर्वर या उससे जुड़े नेटवर्क में छोटीसी तकनीकी गड़बड़ी भी बड़े स्तर पर सेवाओं को प्रभावित कर सकती है।
ये भी पढ़ें:



