PM Kisan 24th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों के लिए आज यानी 30 अक्टूबर 2026 को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के बनासकांठा जिले के भिल्डी से योजना की 24वीं किस्त जारी कर दी गई है।

इस दौरान देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18,690 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि ट्रांसफर की गई। हालांकि इस बार 10 लाख से ज्यादा किसानों के नाम योजना से काट दिए गए हैं। इस दौरान पात्र किसानों के खाते में 2,0002,000 रुपये की राशि पहुंच गई। ऐसे में किसानों के लिए यह जानना जरूरी है कि अगर उनकी राशि नहीं आई तो कैसे चेक करें आई या नहीं?

PM Kisan की 24वीं किस्त जारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा जिले के भिल्डी शहर से पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी की। इस मौके पर देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों को 18,690 करोड़ रुपये से ज्यादा की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।

योजना के तहत पात्र किसानों को हर किस्त में 2,000 रुपये दिए जाते हैं। इस तरह किसानों को सालाना कुल 6,000 रुपये की आर्थिक मदद मिलती है। यह राशि तीन बराबर किस्तों में सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाती है।

पिछली बार से बढ़े 14 हजार से ज्यादा लाभार्थी

आंकड़ों के मुताबिक, पिछली किस्त यानी 20 जून को जिले के 3 लाख 50 हजार 715 किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिला था। अब यह संख्या बढ़कर लगभग 3 लाख 64 हजार हो गई है।

इस तरह पिछली बार की तुलना में करीब 14 हजार नए पात्र किसानों के नाम योजना में शामिल हुए हैं। वहीं, कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत किसानों की कुल संख्या 4 लाख 22 हजार 721 हो चुकी है। हालांकि, सभी पंजीकृत किसानों को किस्त का लाभ मिलना जरूरी नहीं है। इसके लिए योजना की निर्धारित पात्रता और जरूरी सत्यापन पूरा होना अनिवार्य है।

कृषि भवन और ब्लॉक कार्यालयों में होगा लाइव प्रसारण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जिले के सभी ब्लॉक कार्यालयों के सभागारों और उप निदेशक कृषि कार्यालय में किया जाएगा। यहां किसान प्रधानमंत्री का संबोधन सुन सकेंगे और किस्त जारी होने के कार्यक्रम को लाइव देख सकेंगे।

इस आयोजन के जरिए किसानों को योजना से जुड़ी जानकारी देने के साथ ही कृषि क्षेत्र और किसानों के कल्याण से संबंधित विषयों पर भी जानकारी साझा की जाएगी।

क्यों अटक सकती है किस्त?

1. जमीन से जुड़े रिकॉर्ड की जानकारी चेक करें

किसानों को अपने भूमि रिकॉर्ड की जानकारी भी जांच लेनी चाहिए। जमीन संबंधी दस्तावेजों में नाम या विवरण में अंतर होने पर योजना का भुगतान प्रभावित हो सकता है। कई मामलों में भूमि का सत्यापन भी किया जाता है।

इसलिए किसान यह सुनिश्चित करें कि उनके जमीन के रिकॉर्ड अपडेट हैं और योजना में दर्ज जानकारी सही है। अगर जमीन से संबंधित रिकॉर्ड में कोई पुरानी गलती है, तो संबंधित विभाग से संपर्क कर उसे ठीक कराया जा सकता है।

2. eKYC करवाना जरुरी
 
पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए eKYC कराना जरुरी है। जिन किसानों की eKYC प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है, उनकी किस्त अटक सकती है। इसलिए आज ही किसान नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाकर eKYC करा करा लें।

3. बैंक खाते में आधार सीडिंग और NPCI मैपिंग

सरकारी योजनाओं और डीबीटी का लाभ प्राप्त करने के लिए आपके बैंक खाते में आधार सीडिंग और एनपीसीआई मैपिंग होना अनिवार्य है। इसके जरिए आपका आधार नंबर आपके बैंक खाते और एनपीसीआई मैपर से जोड़ा जाता है, जिससे सरकारी सब्सिडी का पैसा सीधे आपके खाते में आता है।

कृषि विभाग के अनुसार, कुछ किसानों की ईकेवाईसी प्रक्रिया अभी अधूरी है, जबकि कुछ की फार्मर रजिस्ट्री लंबित है। ऐसे किसानों को अपनी जानकारी और दस्तावेजों की स्थिति जल्द जांच लेनी चाहिए।

चेक करें खाते में किस्त आई या नहीं

किसान पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

1. सबसे पहले https://pmkisan.gov.in/ वेबसाइट खोलें।

2. होम पेज पर Farmers Corner में जाएं।

3. Know Your Status विकल्प पर क्लिक करें।

4. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।

5. स्क्रीन पर दिखाई देने वाला कैप्चा भरें।

6. Get OTP पर क्लिक करके सत्यापन पूरा करें।

7. इसके बाद किस्त और भुगतान से जुड़ी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी।

इस तरह किसान घर बैठे पता कर सकते हैं कि उनकी 24वीं किस्त जारी हुई है या नहीं।