
सीतापुर|उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां 17 साल की शादी और दो बच्चों के बाद पत्नी को फेसबुक पर एक युवक से प्यार हो गया. करीब 22 दिन तक घर से गायब रहने के बाद जब पत्नी वापस लौटी, तो उसने पति के सामने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जता दी. इसके बाद पति ने ऐसा फैसला लिया, जिसकी पूरे इलाके में चर्चा होने लगी. फेसबुक पर शुरू हुई दोस्ती कब जिंदगी का सबसे बड़ा मोड़ बन गई, इसका अंदाजा शायद किसी ने नहीं लगाया था.
फेसबुक से शुरू हुई कहानी
दरअसल, उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के मिश्रिख थाना क्षेत्र में रहने वाले विपिन भार्गव की शादी रेखा भार्गव से 12 मार्च 2009 को हुई थी. दोनों के दो बेटे हैं. मिली जानकारी अनुसार कुछ समय पहले रेखा की फेसबुक के जरिए अंबेडकर नगर के रहने वाले राहुल कुमार उपाध्याय से पहचान हुई. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और दोनों के बीच नजदीकियां हो गईं.
इसी बीच करीब 22 दिन पहले रेखा अचानक घर से चली गई. काफी तलाश के बाद भी जब उसका पता नहीं चला, तो पति विपिन ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी. परिवार को उम्मीद थी कि रेखा वापस लौट आएगी, लेकिन रेखा वापस तो आई लेकिन एक अजीबो गरीब फैसले के साथ.
जानकारी के मुताबिक, घर लौटने के बाद रेखा ने विपिन के सामने प्रेमी राहुल के साथ रहने की इच्छा जाहिर कर दी. इसके बाद मामला बातचीत तक पहुंचा और मिश्रिख तहसील परिसर में जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी की गई. जिसके बाद मंदिर के सामने रेखा और राहुल ने एक-दूसरे को माला पहनाई और रविवार सुबह करीब 11 बजे विपिन ने खुद दोनों को गाड़ी में बैठाया और दिल्ली के लिए रवाना कर दिया.



