Himachal Se: अक्सर हम महंगे सप्लीमेंट्स के पीछे भागते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक साधारण सी दिखने वाली चीज आपकी पूरी बॉडी को डिटॉक्स कर सकती है? हाल ही में एक होम्योपैथी डॉक्टर Dr. Kanika Singh ने बताया  चिया सीड्स छोटे काले और सफेद रंग के ऐसे बीज होते हैं, जिन्हें सुपरफूड माना जाता है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। ये सीड्स सेहत के लिए एक ‘कम्प्लीट सुपरफूड है जिसमें कैल्शियम, ओमेगा3 और प्रोबायोटिक्स भरपूर मौजूद होता है। इन फूड्स में मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें फाइबर, ओमेगा3 फैटी एसिड, प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।

रोज़ाना इन काले सीड्स को दही में मिलाकर खा लें बॉडी को मिलेंगे 7 गज़ब के फायदे, होम्योपैथी डॉक्टर ने बताया सुपरफूड, जानिए कैसे​
रोज़ाना इन काले सीड्स को दही में मिलाकर खा लें बॉडी को मिलेंगे 7 गज़ब के फायदे, होम्योपैथी डॉक्टर ने बताया सुपरफूड, जानिए कैसे​

इन्हें वजन घटाने से लेकर दिल और हड्डियों की सेहत तक के लिए फायदेमंद माना जाता है। अगर चिया सीड्स का सेवन दही के साथ किया जाए तो ये सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचा सकता है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि रोजाना चिया सीड्स का सेवन करने से सेहत को कौनकौन से फायदे होते हैं और इसका सेवन कैसे किया जा सकता है।

वजन घटाने में मददगार

चिया सीड्स में लगभग 40 प्रतिशत तक फाइबर होता है। जब इन्हें दही में भिगोया जाता है तो ये अपने वजन से कई गुना ज्यादा पानी सोख लेते हैं और जेल जैसी बनावट बना लेते हैं। इसे खाने के बाद पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस हो सकता है, जिससे बारबार भूख लगने और ज्यादा कैलोरी लेने से बचाव हो सकता है।

दिल की सेहत को सपोर्ट

चिया सीड्स में ओमेगा3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल यानी LDL को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल HDL को बढ़ाने में मदद कर सकता है। हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों के लिए भी इसे उपयोगी माना जाता है।

पाचन को बेहतर बनाने में मदद

अगर किसी को कब्ज या पाचन से जुड़ी समस्या रहती है तो चिया सीड्स का सेवन करें। इन सीड्स में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। दही के साथ चिया सीड्स का सेवन आंतों की सफाई और पेट को स्वस्थ रखने में मददगार माना जाता है। रोजाना दही के साथ इन सीड्स को खाने से आंतों में गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं और गट हेल्थ में सुधार होता है।

हड्डियों को मजबूत बनाने में उपयोगी

चिया सीड्स में कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं। यह खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी माना जाता है जो डेयरी प्रोडक्ट्स नहीं लेते या जिन्हें दूध से एलर्जी होती है।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

इन बीजों में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं। इससे समय से पहले आने वाली झुर्रियों और स्किन की डलनेस को कम करने में मदद मिल सकती है। साथ ही इनमें मौजूद प्रोटीन बालों को मजबूत और चमकदार बनाने में मददगार माना जाता है।

ब्लड शुगर कंट्रोल में हैं मदद

डायबिटीज के मरीजों के लिए चिया सीड्स फायदेमंद माने जाते हैं। इसे खाने के बाद ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। फाइबर रिच ये सीड्स शुगर को धीरेधीरे बढ़ाते हैं। शुगर के मरीजों के लिए इनका सेवन बेहद उपयोगी होता है।

शरीर को एनर्जी देने में है मददगार

अगर दिनभर थकान महसूस होती है तो चिया सीड्स को एनर्जी बूस्टर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को ऊर्जा देने में मदद कर सकते हैं। बॉडी की कमजोरी दूर करने में ये सीड्स बेहद उपयोगी हैं।

चिया सीड्स खाने का सही तरीका

चिया सीड्स को हमेशा भिगोकर खाना चाहिए। इन्हें सूखा खाने से ये गले में फूल सकते हैं। इन सीड्स को खाने से पहले कम से कम 30 मिनट तक पानी में या दही में भिगो दें और फिर इसका सेवन करें।

रोज कितना चिया सीड्स खाना चाहिए?

रोजाना 1 से 2 बड़े चम्मच चिया सीड्स पर्याप्त माने जाते हैं। जरूरत से ज्यादा सेवन करने से पेट से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं।

चिया सीड्स को डाइट में कैसे शामिल करें?

  • चिया सीड्स का सेवन दही में मिलाकर करें।
  • आप इन सीड्स को स्मूदी में डालकर भी कर सकते हैं।
  • इन सीड्स को आप ओट्स के साथ खाएं।
  • नींबू पानी में इन सीड्स को भिगोकर उसका सेवन करें।
  • हेल्दी ड्रिंक या सलाद में डालकर भी आप इन सीड्स का सेवन कर सकते हैं।

ये सावधानी है जरूरी

चिया सीड्स का सेवन आसानी से रोजमर्रा की डाइट में शामिल किया जा सकता है। याद रखें कि चिया सीड्स को हमेशा भिगोकर या दही जैसे तरल पदार्थ के साथ ही लें, इसे सूखा खाना गले में फंसने का जोखिम पैदा कर सकता है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सामान्य जागरूकता और घरेलू स्वास्थ्य सुझावों के लिए है। चिया सीड्स को किसी बीमारी के इलाज का विकल्प न मानें। यदि आपको डायबिटीज, लो ब्लड प्रेशर, पाचन संबंधी समस्या, एलर्जी या कोई अन्य स्वास्थ्य समस्या है, तो इसका नियमित सेवन शुरू करने से पहले डॉक्टर या योग्य न्यूट्रिशन एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। चिया सीड्स का सेवन हमेशा पर्याप्त पानी में भिगोकर ही करें।