Himachal Se: किचन ऐसी जगह है जहां रोजना खाना बनाने के दौरान स्लैब, गैस के आसपास की टाइल्स और दीवारों पर तेल और मसालों की चिकनाई गिरना और जमना आम बात है। अगर समय पर सफाई न की जाए, तो यह परत चिपचिपी और जिद्दी हो सकती है। कई लोग इसे हटाने के लिए तेज केमिकल इस्तेमाल करते हैं, लेकिन घर की कुछ चीजों की मदद से भी सफाई आसान बनाई जा सकती है। लेकिन आपको कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए। स्टील स्क्रबर से टाइल्स ज्यादा न रगड़ें। रोज हल्की सफाई करने से जिद्दी गंदगी कम जमा होती है। गैस के आसपास की जगह हफ्ते में एक बार डीप क्लीन करें।

गुनगुना पानी और बर्तन धोने वाला लिक्विड
यह सफाई करने के लिए सबसे आसान तरीका है। बर्तन साफ करने वाला लिक्विड तेल को तोड़ने में मदद कर सकता है। इसके लिए बस आपको करना यह है कि एक कटोरे में गुनगुना पानी लें। फिर उसमें थोड़ा लिक्विड साबुन मिलाएं। इसके बाद कपड़ा या स्पंज डुबोकर स्लैब और टाइल्स साफ करें। आखिर में सूखे कपड़े से पोंछ लें। रोजाना की हल्की चिकनाई साफ करने के लिए यह सबसे ज्यादा मददगार है।
बेकिंग सोडा और नींबू
बेकिंग सोडा जमा चिकनाई को हटाने में मदद कर सकता है, जबकि नींबू की मदद से बदबू कम हो सकती है। इसके लिए बेकिंग सोडा में थोड़ा नींबू रस मिलाकर पेस्ट बनाएं। फिर इसे चिकनाई वाली जगह पर लगाएं। करीब 510 मिनट बाद स्पंज से साफ करें। फिर साफ पानी से पोंछ दें। इस बात ध्यान रखें कि मार्बल जैसी संवेदनशील सतह पर ज्यादा देर तक नींबू न छोड़ें।
सिरका और गर्म पानी
सिरका चिपचिपाहट कम करने में मदद कर सकता है। इस ट्रिक को फॉलो करने के लिए बराबर मात्रा में सिरका और गर्म पानी मिलाएं। फिर स्प्रे बोतल में भर लें। इसके बाद
टाइल्स पर छिड़कें। कुछ मिनट बाद कपड़े से साफ करें। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। टाइल्स पर जमी हल्की ऑयली परत हटाने में मदद मिल सकती है।
आटा या कॉर्नफ्लोर ट्रिक
सूखा आटा या कॉर्नफ्लोर तेल को सोखने में मदद कर सकता है। इसके लिए आपको करना यह है कि ज्यादा ऑयली जगह पर थोड़ा आटा छिड़कें। फिर कुछ मिनट छोड़ दें। इसके बाद कपड़े से साफ कर लें। इसके बाद सामान्य क्लीनर से सफाई करें।
डिस्क्लेमर: यह लेख सामान्य घरेलू जानकारी के उद्देश्य से तैयार किया गया है। किसी भी क्लीनिंग चीज का इस्तेमाल करने से पहले सतह के छोटे हिस्से पर टेस्ट करना बेहतर माना जाता है। अलगअलग टाइल्स और स्लैब की सतह पर घरेलू चीजों का असर अलग हो सकता है।



