Himachal Se: सुबह की भागदौड़ में अक्सर यह समझना मुश्किल हो जाता है कि ऐसा क्या बनाया जाए जो जल्दी तैयार हो जाए, स्वादिष्ट भी हो और पेट भरने वाला भी हो। ऐसे में आप चीला ट्राई कर सकते हैं, यह हल्का, हेल्दी और झटपट बनने वाला नाश्ता है। हालांकि, कई तरह के चीला तैयार करने में थोड़ा समय लग जाता है, लेकिन एक ऐसा भी इंस्टेंट चीला है, जिसे आप बेहद कम समय में आसानी से बना सकते हैं।

15 मिनट में चीला बनाने की आसान रेसिपी, स्वाद बढ़ाने के लिए मिलाएं ये चीजें​
15 मिनट में चीला बनाने की आसान रेसिपी, स्वाद बढ़ाने के लिए मिलाएं ये चीजें​

दरअसल, बेसन और पनीर चीला आप घर पर आसानी से कम समय में बना सकते हैं। इसे न सिर्फ सुबह बल्कि दोपहर या फिर शाम को लगने वाली हल्की भूख के लिए ट्राई कर सकते हैं। इसके साथ ही अगर इसमें कुछ चीजें मिला दें तो यह और भी स्वादिष्ट बन जाता है। आइए जानते हैं इसके बनाने की आसान विधि क्या है।

बेसनपनीर चीला बनाने की सामग्री

1 कप बेसन
आधा कप पनीर
1 बारीक कटा प्याज
1 बारीक कटा टमाटर
12 बारी कटी हरी मिर्च
2 चम्मच बारीक कटा गाजर
2 बड़े चम्मच बारी कटे शिमला मिर्च
2 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
1/4 छोटा चम्मच हल्दी
आधा छोटा चम्मच भूना जीरा
एक चुटकी हिंग
आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर
आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
आधा छोटा चम्मच अजवाइन
नमक स्वादानुसार
सेंकने के लिए तेल या घी

बेसनपनीर चीला बनाने की सामग्री

सबसे पहले एक बड़े बाउल में 1 कप बेसन डालें। अब इसमें हल्दी, भूना जीरा, हींग, लाल मिर्च पाउडर अजवाइन और नमक डालकर अच्छे तरह से मिला लें। ध्यान रहे सूखी सामग्री को पहले अच्छी तरह मिला लें।

अब इसमें बारी कटा प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया डाल कर अच्छी तरह से मिला लें। इसके बाद आधा कप कद्दूकस किया हुआ पनीर, शिमला मिर्च और गाजर मिला कर अच्छे से मिक्स कर दें। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अब थोड़ाथोड़ा पानी डालते हुए स्मूद बैटर तैयार कर लें। घोल मध्यम गाढ़ा होना चाहिए।

बैटर को 510 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि बेसन अच्छी तरह फूल जाए। अब गैस पर तवा गर्म करें और उस पर हल्का तेल या घी लगाएं। एक कलछी बैटर तवे पर डालें और गोल आकार में फैला दें। ऊपर से किनारों पर थोड़ा सा तेल डालें और मध्यम आंच पर पकने दें।

जब चीला नीचे से सुनहरा और हल्का कुरकुरा होने लगे, तो इसे पलट दें। दूसरी तरफ से भी अच्छी तरह सेंक लें, ताकि पनीर अंदर से गर्म हो जाए और चीला दोनों तरफ से क्रिस्पी बन जाए। अब तैयार चीले को प्लेट में निकालकर इसे हरी चटनी या फिर दही के साथ गरमागरम सर्व कर सकते हैं।