Indore Murder Case: मध्य प्रदेश के इंदौर में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुआ विवाद एक युवक की हत्या की वजह बन गया. खजराना थाना क्षेत्र में चार युवकों ने मिलकर रिजवान नाम के युवक पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को हिरासत में लिया है. फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है.

कुछ दिन पहले जन्मदिन की पार्टी में हुआ था विवाद

रिजवान और उसके कुछ साथियों ने कुछ दिन पहले एक युवक का जन्मदिन मनाया था. इस दौरान किसी बात को लेकर युवकों के बीच विवाद हो गया था. उस समय मामला शांत हो गया, लेकिन विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच रंजिश बनी रही. किसी को अंदाजा नहीं था कि जन्मदिन की पार्टी में शुरू हुआ यह मामूली विवाद आगे चलकर हत्या की वजह बन जाएगा.

ये भी पढे़ं

रविवार को फिर आमनेसामने आए पांच युवक

बीते रविवार को इसी पुराने विवाद को लेकर पांच युवक एक बार फिर आमनेसामने आ गए. उनके बीच पहले कहासुनी हुई, लेकिन कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया. इसी दौरान चार युवकों ने रिजवान पर हमला कर दिया. हमले में रिजवान गंभीर रूप से घायल हो गया. चोटें इतनी गंभीर थीं कि उसकी जान नहीं बच सकी. घटना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया.

पुलिस ने 4 आरोपियों को हिरासत में लिया

वारदात की सूचना मिलते ही खजराना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और हत्या के आरोप में चार युवकों को हिरासत में ले लिया. पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना की पूरी वजह और वारदात के दौरान हुई घटनाओं का पता लगाया जा सके.

जांच में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुआ विवाद ही हत्या की मुख्य वजह माना जा रहा है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। हालांकि, पुलिस इस मामले में दूसरे पहलुओं की भी जांच कर रही है. घटना के समय मौके पर कौनकौन मौजूद था और हत्या को किस तरह अंजाम दिया गया, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ पूरी होने के बाद मामले में और खुलासे हो सकते हैं.