15 अगस्त 2026 से भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज करने वाली है। इस सीरीज के लिए टीम में कई बेहतरीन खिलाड़ियों को शामिल किया जाने वाला है, लेकिन इस बीच खबर सामने आ रही है कि भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी इस सीरीज में अपनी चोट के कारण भारतीय टीम का हिस्सा नहीं रहने वाले हैं।

ऐसे में चयनकर्ताओं के लिए परेशानी की बात यह है कि इन 4 स्टार खिलाड़ियों के स्थान पर किन खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया जाने वाला है। तो आइए आपको भी इसके बारे में कुछ खास जानकारी देते हैं।

हर्षित राणा और जसप्रीत बुमराह नहीं हैं Team India का हिस्सा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के लिए टेस्ट प्रारुप में हर्षित राणा टीम के लिए काफी अहम हिस्सा रहते हैं, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज वह टीम का हिस्सा नहीं रहने वाले हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। दरअसल इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज के चलते राणा चोटिल हो गए थे।

सूत्रों के मूताबिक उन्हें अपनी चोट से निकलने में कम से कम 4 महीने का समय लगने वाला है। वहीं दूसरी ओर भारतीय टीम के तेज और घातक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी अपने बाएं घुटने की इंजरी से जुझ रहे हैं। ऐसे में वह भी टीम का हिस्सा नहीं बन सकते हैं।

सुंदर और रेड्डी का भी बुरा हाल

इंग्लैंड दौरे पर खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में वाशिंगटन सुंदर मौका दिया गया था, लेकिन इस दौरान खिलाड़ी चोटिल हो गए थे। सूत्रों में मुताबिक वाशिंगटन सुंदर श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे, लेकिन अगर वह दूसरे टेस्ट मैच से पहले ठीक हो जाते हैं, तो ऐसे में उन्हें दूसरे मुकाबले के लिए प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है।

वहीं नीतीश कुमार रेड्डी अपने बेहतरीन प्रदर्शन के कारण अब टेस्ट प्रारुप में भारतीय टीम के लिए अहम ऑलराउंडर खिलाड़ी बन गए हैं। बता दें अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई सीरीज में रेड्डी को इंजरी हो गई थी। इसी कारण खिलाड़ी इंग्लैंड दौरे पर भी टीम का हिस्सा नहीं बन सके थे। अभी भी रेड्डी अपनी चोट से काफी ज्यादा परेशान नजर आ रहे हैं, ऐसे में खिलाड़ी को श्रीलंका दौरे पर भी आराम करने के निर्देश दिए हैं।

बुमराह के स्थान पर इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका

हाल ही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली 2 टेस्ट मैचों कि सीरीज में एक भी मैच नहीं खेल पाएंगे ऐसे में बोर्ड को उनके स्थान पर किसी अन्य खिलाड़ी को टीम में शामिल करना होगा।

हाल ही में खबर सामने आ रही है कि जसप्रीत बुमराह के स्थान पर भारतीय टीम के चयनकर्ता अजीत अगरकर ने जम्मू कश्मीर के आकिब नबी को भारतीय टीम में जगह दी है, लेकिन अभी इस बारे में आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।