Rajasthan Blast News: राजस्थान में दिवाली से पहले बड़ी घटना हुई है। जहां नागौर में बारुद बनाते सूय ब्लास्ट होने से दो भाइयों की मौत हो गई है। हादसे में उनके शवों के चिथड़े दूर दूर तक उड़े हैं। घटना गुरुवार सुबह करीब 9:40 की बताई जा रही है। मामला बड़ली क्षेत्र का है।

धमाका इतना जोरदार था कि भाइयों के शवों के चिथड़े हो गए। शरीर के कई हिस्से धमाके वाले जगह से 10 से 15 फीट की दूरी पर मिले। एफएसएल की टीम ने प्लास्टिक बैग में टुकड़ों को जमा किया।
आसपास की गाड़ियों को नुकसान
आपको बता दें इस ब्लासट के आसपास की करीब 100 फीट के दायरे में आई गाड़ियों को भी नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार इस गोदाम में पोटेशियम नाइट्रेट को मिक्स कर बारूद बनाया जाता है। इसी दौरान ये हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार गोदाम मालिक अमीन है। हालांकि आग लगने के कारणों अज्ञात है।
गुरुवार सुबह हुआ ब्लास्ट
आपको बता दें पूरी घटना राजस्थान के नागौर की बताई जा रही है। जहां बारूद के गोदाम में गुरुवार सुबह 9.40 बजे ब्लास्ट हो गया। बड़ली क्षेत्र में हुए इस हादसे में चचेरे भाई मुजिद सौरगर और मोहम्मद आमिर सौरगर की मौत की खबर है।
शवों के उड़े चिथड़े
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाका इतना जोरदार था कि इसमें मृत दोनों भाइयों के शवों के चिथड़े उड़ गए। शरीर एफएसएल टीम ने 10 से 15 फीट की दूरी पर मिले इन टुकड़ों को प्लास्टिक बैग जमा किया।



