बजाज ऑटो अपनी लोकप्रिय पल्सर सीरीज में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है. कंपनी नई जनरेशन की Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 को भारत में 24 अगस्त 2026 को लॉन्च करने वाली है. इन दोनों बाइक्स में सिर्फ लुक ही नहीं, बल्कि प्लेटफॉर्म, चेसिस, इंजन और टेक्नोलॉजी के स्तर पर भी कई बड़े अपडेट देखने को मिल सकते हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई Pulsar 125 और Pulsar 150 की यूनिट्स डीलरशिप तक पहुंचना शुरू हो गई हैं. इससे लॉन्च से पहले इन बाइक्स की कुछ जानकारी सामने आई है. पहली नजर में इनका डिजाइन पहले जैसा पल्सर वाला ही दिखाई देता है, लेकिन इसे पहले से ज्यादा शार्प और मॉडर्न बनाया गया है. नई बाइक्स में बड़ा हेडलैंप काउल, ज्यादा मस्कुलर फ्यूल टैंक और स्लिम टेल सेक्शन दिया गया है. यानी कंपनी ने पुराने पल्सर डिजाइन को बरकरार रखते हुए इसे नए जमाने के हिसाब से अपडेट किया है.
नया प्लेटफॉर्म और चेसिस
नई Pulsar 125 और Pulsar 150 में सबसे बड़ा बदलाव बाइक के अंदर देखने को मिलेगा. दोनों मोटरसाइकिलों को नए प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है और इनमें नया फ्रेम दिया गया है. सस्पेंशन के लिए आगे टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे मोनोशॉक मिलने की उम्मीद है. ब्रेकिंग सिस्टम में आगे डिस्क और पीछे ड्रम ब्रेक दिया जा सकता है. दोनों बाइक्स में सिंगलचैनल ABS मिलने की उम्मीद है. हालांकि, अलगअलग वेरिएंट के हिसाब से कुछ फीचर्स में बदलाव हो सकता है.
नए इंजन मिल सकते हैं
बजाज दोनों बाइक्स में नए इंजन देने की तैयारी में है. हालांकि, कंपनी ने अभी तक इंजन की पावर और टॉर्क से जुड़ी पूरी जानकारी नहीं बताई है. Pulsar 150 में ऑयलकूलिंग सिस्टम मिलने की उम्मीद है. इससे लंबे समय तक बाइक चलाने के दौरान इंजन का तापमान नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इंजन की क्षमता, पावर, टॉर्क और गियरबॉक्स से जुड़ी जानकारी लॉन्च के समय सामने आएगी.
टेक्नोलॉजी में भी बड़ा अपग्रेड
नई Pulsar 125 और Pulsar 150 में फीचर्स को भी पहले से बेहतर किया जा सकता है. टॉप वेरिएंट में कलर TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और नेविगेशन जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है. अगर ये फीचर्स मिलते हैं तो नई पल्सर पहले के मुकाबले ज्यादा प्रीमियम महसूस होगी और अपने सेगमेंट की दूसरी आधुनिक बाइक्स को कड़ी टक्कर दे सकती है.



