दिल्ली में घरेलू सहायिका ने गायब कर दी पूरी तिजोरी, इस साजिश से की 35 लाख की चोरी और काम भी नहीं छोड़ा- पूरी कहानी

दिल्ली के राणा प्रताप बाग इलाके में घरेलू सहायिका ने पूरी की पूरी तिजारी गायब कर दी और लगातार काम पर भी आती रही। यहां तक की उसने की खिड़की के टूटने की जानकारी दी और काम भी नहीं छोड़ा ताकि किसी को शक न हो कि इस वारदात के पीछे उसका हाथ है। वह ऐसे परिवार से घुल-मिल गई थी कि सभी उस पर भरोसा करने लगे। फिलहाल उसे घर से लगभग 35 लाख रुपये का सामान चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान बुराड़ी निवासी ज्योति (30) के रूप में हुई है, जो शिकायतकर्ता परिवार के यहां हाल ही में घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी। मामले में अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने व हीरे के आभूषण, विदेशी मुद्रा और नकदी समेत चुराया गया लगभग 35 लाख रुपये मूल्य का सामान बरामद कर लिया है। पुलिस ने आगे यह भी बताया कि 29 सितंबर को थाना भारत नगर में घर में चोरी की घटना के सम्बन्ध में ई-प्राथमिकी दर्ज की गई थी और मामले की जांच शुरू की गई थी, खबर की सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है।

खुद खोली खिड़की खुद परिवार को दी जानकारी

आरोपी सहायिका ने पुलिस को बताया कि वह एचआईवी पीड़ित है और इसका इलाज कराने के लिए उसने चोरी की थी। पूछताछ में उसने बताया कि पिछले हिस्से में लगी खिड़की को खोल दिया फिर तिजोरी को निकालकर कपड़े में लपेटा और सीढ़ी से उतरकर पार्किंग में खड़ी बीएमडब्ल्यू कार के पीछे रख दिया, इसके बाद वह आटो से घर चली गई।

जंतर-मंतर पर ट्रांसजेंडर प्रदर्शनकारी को हिरासत में लेने से पहले महिला पुलिस अधिकारी ने चुपके से किया दिल जीतने वाला काम, जमकर हुई तारीफ

इतना ही नहीं उसने खुद ही परिवार को खिड़की के खुली होने के बारे में जानकारी दी और काम करना भी जारी रखा ताकि किसी को उस पर शक न हो। परिवार ने बताया कि उन्होंने किसी परिचित के जरिए उसे काम पर रखा था। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। परिवार जब घूमने बाहर गया था उसी बीच उसने सोच-समझकर साजिश के तहत इस वारदात को अंजाम दिया।

अधिकारी के मुताबिक, तकनीकी निगरानी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य साजिशकर्ता ज्योति को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने आगे बताया कि उसकी निशानदेही के आधार पर पुलिस ने आर.पी. बाग क्षेत्र में छिपाकर रखा गया चोरी का माल बरामद किया जिसमें सोने की चेन, सोने का कड़ा, हीरे की अंगूठी, विदेशी मुद्रा (सिंगापुर डॉलर, मलेशियन रिंगिट, यूएई दिरहम), 4,000 रुपये नकद और अन्य सामान शामिल है।

इंटरव्यू से पहले बुजुर्ग पिता ने सबसे पहले बेटे का कोट ठीक किया, जेब से कंघी निकालकर उसके बाल अच्छी तरह संवारे फिर जेब से एक पुड़िया निकालकर बेटे को खिलाया। इसके बाद उसके सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद लिया और अंदर भेजा। सोशल मीडिया पर पिता और बेटे का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग भावुक हो रहे हैं और कह रहे हैं कि जिसे भगवान ने सजाया है उसे सफलता कैसे नहीं मिलेगा। और अधिक पढ़ने के लिए क्लिक करें…