उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में तीन तलाक के नाम पर एक मुस्लिम के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है. यहां एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी को तीन तलाक दिया. फिर पत्नी को बंधक बनाकर अपने दो भाइयों से हलाला कराया. इसी दौरान मौका पाकर पीड़िता ने अपने भाई को वाट्सऐप पर सूचना दे दी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराया है.

महिला का आरोप है कि उसे घर में कई दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया. मामला अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना क्षेत्र का है. अब करणी सेना के नेताओं के साथ एसपी सिटी ऑफिस पहुंची पीड़िता ने पति के खिलाफ शिकायत देकर इंसाफ की मांग की है. पीड़िता ने इस मामले में अपने पति के साथ दोनों देवरों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की मांग की है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पीड़िता ने अपने ससुरालियों पर और भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं.

मामूली विवाद में दिया तीन तलाक

पीड़िता ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि मामूली विवाद हुआ था. इसी विवाद उसके पति ने तीन तलाक दे दिया. फिर आरोपी पति ने दोबारा साथ रखने के लिए हलाला की बात कही. इसी बहाने आरोपी पति और दोनों देवरों ने उसके साथ जबरन संबंध बनाए और उसे मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया. पीड़िता का दावा है कि यह सब उसकी इच्छा के खिलाफ हुआ और उसे घर में बंधक बनाकर रखा गया.

भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस

पीड़िता के मुताबिक मौका मिलने पर उसने अपने भाई को वाट्सऐप पर मैसेज किया था. इसके बाद भाई की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराया गया. एसपी सिटी आदित्य बंसल के मुताबिक मामला संज्ञान में आने के बाद पूरे घटनाक्रम की जांच के निर्देश दिए हैं. पुलिस अब पीड़िता के आरोपों, व्हाट्सऐप मैसेज, परिवार के बयान और घटनाक्रम से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच करेगी.