Ayodhya Police Car Accident: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 18 अगस्त मंगलवार की देर रात एक दुखद हादसा हो गया। जहां गश्त के लिए निकले दो पुलिस कर्मियों की कार गि​ट्टी लदे ट्रेलर से टकरा गई। जिसमें दरोगा की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं कांस्टेबल की हालत गंभीर बताई जा रही है। पूरा मामला कलंदर क्षेत्र का है।

रायबलेरी मार्ग पर हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार हादसा रायबरेली मार्ग पर नऊवा कुआं के पास हुआ। जहां गश्त करने जा रही पुलिस की का ट्रेलर से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि हादसे के बाद दोनों घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया पर वहां हॉस्पिटल पहुंचते ही 28 वर्षीय दरोगा आकाश यादव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आपको बता दें आकाश यादव जौनपुर जनपद के रहने वाले थे। तो वहीं 27 वर्षीय कॉन्स्टेबल प्रदीप कुमार का मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में इलाज जारी है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।

यह भी पढ़े :