हाल ही में फिल्म निर्माता अयान मुखर्जी ने ‘ब्रह्मास्त्र 2’ को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। काफी समय से बातें चल रही थी कि उनकी 2022 की फैंटेसी एडवेंचर फिल्म के सीक्वल को टाल दिया गया है।

काफी समय से लोगों के मन में सवाल था कि क्या अयान इस पर वर्क कर रहे हैं या नहीं? अब निर्देशक ने फाइनली इस पर चुप्पी तोड़ी है। इस बीच, अयान ने खुलासा किया कि शुरुआत से ही उन्होंने ब्रह्मास्त्र को लेकर एक बड़ी कहानी की थी, लेकिन निर्माता पहली फिल्म के साथ ही दूसरे भाग को बनाने को खर्च नहीं उठा सकते हैं।
किस तरह दूसरा पार्ट बनाएंगे अयान?
अयान मुखर्जी ने खुलासा किया है कि ‘ब्रह्मास्त्र 2’ आ रही है। अयान ने पुष्टि की कि इसका सीक्वल रद्द नहीं किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि पहला भाग ‘हैरी पॉटर’ और ‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ जैसी पश्चिमी फिल्मों से प्रेरित था, लेकिन दूसरा भाग ‘ज्यादा भारतीय’ होने वाला है।
बता दें कि, अयान अपने साथी फिल्म निर्माता बेसिल जोसेफ के साथ ‘इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया’ में एक सेशन में हिस्सा लेने गोवा गए थे। वहां उन्होंने ‘ब्रह्मास्त्र’ के बॉक्सऑफिस प्रदर्शन और इसकी उतारचढ़ाव की भरी शुरुआत के बारे में बात कही।
आपको बताते चलें कि, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत ‘ब्रह्मास्त्र’ ने विश्वभर में 435 करोड़ से अधिक कमाई की है। वहीं, फिल्म का बजट 350 करोड़ रुपये था। फिल्म को औसत सफलता प्राप्त हुई थी।
अयान ने स्वीकार की फिल्म की कमियां
इतना ही नहीं, अयान मुखर्जी ने फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के मिलेजुले रिएक्शन को स्वीकार किया है और माना कि कुछ चीजों में सुधार की जरुरत थी। अयान ने कहा, ‘अगर मैं पूरी तरह से ईमानदार रहूं, तो हां जब फिल्म आई तो मुझे मिलीजुली फीलिंग आई थी।’ ‘मैंने ‘यह जवानी है दीवानी’ जैसी फिल्म के साथ एक्सपीरियंस किया था। मुझे पता है कि जब आपको ऑडियंस से गोल्ड मेडल मिलता है तो वह कैसा होता है। लेकिन ‘ब्रह्मास्त्र’ के साथ, यह थोड़ी मुश्किल था। फिल्म में कुछ चीजें थीं जो लोगों को बहुत पसंद आईं और कुछ चीजें थीं जो उन्हें उतनी पसंद नहीं आईं।’
अयान ने आगे कहा है कि, उन्होंने पहला पार्ट कुछ हॉलीवुड की भव्य फिल्मों से प्रभावित होकर बनाया था, लेकिन धीरेधीरे उनका झुकाव भारतीय आध्यात्मिकता की तरफ चला गया। इसी कारण से फिल्म का नाम बदलकर ‘ड्रैगन’ से ‘ब्रह्मास्त्र’ रखा गया।
उन्होंने आगे बताया कि, ‘मुझे उम्मीद है कि हम ‘ब्रह्मास्त्र 2’ को और अधिक भारतीय बना पाएंगे। जब मैंने ‘ब्रह्मास्त्र’ पर काम किया, तो मेरे दिमाग में कुछ पश्चिमी प्रभाव था। क्योंकि मुझे पश्चिम की कुछ कहानियां पसंद थीं, जैसे कि ‘हैरी पॉटर’ और ‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’।’
क्या थी ब्रह्मास्त्र की कहानी?
साल 2022 में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 1 की मूवी रिलीज हुई थी। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस फिल्म में मौनी राय अहम भूमिका में थी। अभिताभ बच्चन ने इसमें कैमियो किया था। वैसे यह ट्राइलॉजी का पहला हिस्सा थी, इसमें रणबीर ने ‘शिवा’ का किरदार निभाया है। फिल्म में एक्टर मुंबई का एक अनाथ डीजे, जिसके पास आग से संबंधित शक्तियां होती है।



