दिल्ली के जंतरमंतर पर रोक के आदेश लागू होने के बावजूद कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका मंगलवार सुबह वहां पहुंचे और तिरंगा लहराकर विरोध जताया. इसके बाद पुलिस ने दोनों के साथ अन्य सदस्यों को हिरासत में लिया. वहीं, आज CJP नेताओं को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. अब इनके जेल भेजे जाने पर सियासत तेज हो गई है.

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि जंतरमंतर पर शांतिपूर्ण विरोध के दौरान तिरंगा लहराना कोई जुर्म नहीं है. इसके लिए युवाओं को जेल भेजना कायरता है. उन्होंने अपने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा कि ‘नागरिक अपने संवैधानिक अधिकारों की मांग कर रहे हैं.जंतरमंतर भारत के लोगों का है. हम इसे वापस लेंगे.’
राहुल गांधी से अभिजीत दिपके बोले थैंक्यू LoP
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आगे यह भी कहा कि स्टूडेंट्स, युवा, पत्रकार, इंडिया गठबंधन और अलगअलग बैनर के तहत हो रहे विरोध प्रदर्शन का एक ही मकसद, सभी विरोध एक हैं. वहीं, CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कांग्रेस नेता के पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए उनका धन्यवाद किया है. दिपके ने CJP नेताओं की गैरकानूनी गिरफ्तारी के खिलाफ बोलने के लिए ‘थैंक्यू LoP’ लिखा है.
Thank you, LoP @RahulGandhi sir, for speaking out against the illegal arrest of @AshutoshRanka & @SauravDassss
— Abhijeet Dipke October 14, 2026
इससे पहले अभिजीत दिपके ने INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर कहा कि हम सबका एक ही मकसद है, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लड़ना. CJP एक इंडिपेंडेंट प्रेशर ग्रुप है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम INDIA ब्लॉक के खिलाफ हैं. साथ ही दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को जेल भेजने पर सवाल किया और इसे अनऑफिशियल इमरजेंसी बताया.
‘इमरजेंसी लगाना चाहते हैं, तो ऑफिशियली लगाएं’
अभिजीत दिपके ने नागपुर में मीडिया के बातचीत में CJP नेताओं को जेल भेजे जाने पर कहा, ‘मैं पीएम मोदी से कहना चाहता हूं कि अगर आप देश में इमरजेंसी लगाना चाहते हैं, तो ऑफिशियली लगाएं. आप अनऑफिशियल इमरजेंसी क्यों चला रहे हैं, जहां लोगों को सिर्फ जंतरमंतर पर नेशनल फ्लैग लहराने पर पांच दिन की कस्टडी में भेज दिया जाता है? ऐसी चीजें तो इमरजेंसी में भी नहीं हुईं.’
VIDEO | Napur, Maharashtra: CJP founder Abhijit Dipke reacts Saurav Das and others being sent to 5day judicial custody, says, “I want to tell Narendra Modi that if you want to impose an emergency in the country, do it officially. Why are you running an unofficial emergency where people are sent to five days of detention just for waving the national flag at Jantar Mantar? Such things did not happen even during the Emergency. If you have the strength, declare the Emergency officially. These people are utter cowards who are hiding behind the police. Since yesterday, Saurav, Ashutosh, and Ajinkya were held in illegal detention and were not even allowed to meet their lawyers. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। This morning, Saurav and Ashutosh were remanded to five days of judicial custody. What was their crime?”
On INDIA bloc protests, he said, “All these protests are fighting for the exact same cause. We all share a single goal, fighting against Gyanesh Kumar, who is rigging elections to help Narendra Modi stay in power. Cockroach Janata Party is an independent pressure group and will always remain so but that does not mean we are against the INDIA bloc. We are fighting for the very same cause.”
— Press Trust of India October 14, 2026
उन्होंने आगे कहा, ‘अगर आपमें दम है, तो इमरजेंसी को ऑफिशियली घोषित करें. ये लोग बहुत डरपोक हैं जो पुलिस के पीछे छिपे हैं. कल से, सौरव, आशुतोष और अजिंक्य को गैरकानूनी तरीके से कस्टडी में रखा गया था और उन्हें अपने वकीलों से भी मिलने नहीं दिया गया. आज सुबह, सौरव और आशुतोष को पांच दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया. उनका जुर्म क्या था?’



