Atar Singh Bhadana Murder Case: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की भरतपुर जिले के भौंडा गांव में रविवार को हत्या कर दी गई थी. उनकी हत्या के बाद अब तक पुलिस के हाथ मुख्य आरोपी के गिरेबान तक नहीं पहुंच सके हैं. हालांकि, पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों की गिरफ्तारी की है. मामले के मुख्य आरोपी की भी पुलिस तलाश कर रही है.

घटना का एक सीसीटीवी सामने आया है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उसमें 85 से अधिक लोगों को लाठीडंडों, धारदार हथियारों और पत्थरों के साथ भड़ाना पर हमला करते देखा सकता है. पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तारी के साथसाथ वारदात में इस्तेमाल की जाने वाली पांच मोटरसाइिकल और ट्रैक्टर भी जब्त किए हैं. फरार आरोपियों की तलाश में दूसरे राज्यों में दबिश दी जा रही है.

पुलिस ने गुर्जर समाज से साधा संपर्क

फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने गुर्जर समाज से भी संपर्क साधा है. पुलिस ने उनसे अपील की है कि वो आरोपियों को पुलिस के सामने पेश करने में सहयोग करें. वहीं अरेस्ट किए गए पांचों आरोपियों को पुलिस ने बीते कल बुधवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट सुविहाय हाफिज सिद्दकी के सामने पेश किया. जहां से आरोपियों को दो दिन की पुलिस कस्टडी में भेजने का आदेश दिया गया.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भरतपुर के एसपी राजेश मीणा ने कहा कि पुलिस की टीमें आसपास के जिलों और दूसरे राज्यों में दबिश दे रही हैं. आरोपी मुकेश फौजी को खोजा जा रहा है. वहीं नगर पालिका ने उसकी मां अतरी देवी के नाम दर्ज मकान के स्वामित्व संबंधी दस्तावेज पेश करने के लिए नोटिस दिया था. बुधवार को समय सीमा पूरी होने के बावजूद दस्तावेज जमा नहीं कराए गए.

घटना के बाद गांव में गलियां विरान

गांव में अन्य भूमि पर अतिक्रमण कर बनाए गए अन्य मकान भी चिह्नित किए गए हैं. कई मकानों पर रेड क्रॉस के निशान भी बनाए गए हैं. घटना के बाद गांव मे गलियां विरान हैं. घरों में महिलाएं और बच्चे ही नजर आ रहे हैं. जानकारी के अनुसार, 10 साल से अधिक के बच्चे और बुजुर्ग भी गांव में नजर नहीं आ रहे हैं. गांव के राजकीय प्राथमिक स्कूल में 105 बच्चे पढ़ते हैं, लेकिन बुधवार को सिर्फ पांच बच्चे स्कूल पहुंचे.