अगर आप कम बजट में 7सीटर फैमिली कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह महीना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. Renault India ने अपनी लोकप्रिय Renault Triber पर जुलाई 2026 के लिए ₹60,000 तक के बेनिफिट्स का ऐलान किया है. हालांकि, यह ऑफर सीमित समय के लिए है और अलगअलग राज्यों, वेरिएंट, मॉडल ईयर और ग्राहक की पात्रता के हिसाब से बदल सकता है.

कंपनी की आधिकारिक ऑफर लिस्ट के मुताबिक, केरल में Renault Triber खरीदने वाले ग्राहकों को अधिकतम ₹60,000 तक का फायदा मिल सकता है. वहीं, गुजरात के ग्राहकों के लिए यह ऑफर ₹45,000 तक है. इसके अलावा, देश के ज्यादातर अन्य राज्यों में MY2026 Triber पर ₹30,000 तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं.
₹30,000 तक का कैश डिस्काउंट
कंपनी के ऑफर पैकेज में कई तरह के फायदे शामिल हैं. इसमें ₹30,000 तक का कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बेनिफिट, लॉयल्टी बोनस, रेफरल बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल हो सकते हैं. हालांकि, सभी ग्राहकों को ये सभी फायदे नहीं मिलेंगे. यह पूरी तरह इस बात पर निर्भर करेगा कि ग्राहक किस योजना के लिए पात्र है और संबंधित डीलरशिप कौनसा ऑफर दे रही है. कंपनी ने ग्राहकों को सलाह दी है कि कार खरीदने से पहले अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क जरूर करें. अलगअलग शहरों और डीलरशिप पर ऑफर में अंतर हो सकता है. साथ ही, यह ऑफर स्टॉक उपलब्ध होने और डीलर की भागीदारी पर भी निर्भर करेगा.
कार की कीमत
कार की एक्सशोरूम कीमत ₹5.81 लाख से ₹8.48 लाख के बीच है. यह भारत की सबसे किफायती 7सीटर MPV में से एक मानी जाती है. इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका मॉड्यूलर सीटिंग लेआउट है, जिसकी मदद से जरूरत के अनुसार सीटों को फोल्ड या हटाया भी जा सकता है. ऐसे में यह बड़ी फैमिली के साथसाथ ज्यादा सामान ले जाने के लिए भी उपयोगी साबित होती है.
इंजन और माइलेज
जन की बात करें तो Renault Triber में 1.0लीटर, 3सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है. कंपनी के अनुसार मैनुअल वेरिएंट 20kmpl तक और AMT वेरिएंट 17kmpl तक का दावा किया गया माइलेज देता है. हालांकि, वास्तविक माइलेज सड़क, ट्रैफिक और ड्राइविंग स्टाइल के अनुसार अलग हो सकता है. फीचर्स के मामले में भी Renault Triber अच्छी पैकेजिंग के साथ आती है. इसमें 8इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल, रियर AC वेंट, पुशबटन स्टार्ट/स्टॉप, कीलेस एंट्री, इलेक्ट्रिक ORVM और कूल्ड सेंटर स्टोरेज जैसे फीचर्स मिलते हैं.



