उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर में अखिलेश यादव के रोड शो के दौरान एक लड़के की मौत के बाद सियासत तेज हो गई है. राजनीतिक दल एकदूसरे पर लगातार हमले कर रहे हैं. सीएम योगी ने इस हादसे के लिए समाजवादी पार्टी को गुंडागर्दी और कानूनव्यवस्था की कमी का पर्याय बताया और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही तो अखिलेश ने दावा किया कि जहां हादसा हुआ वहां कोई रोड शो नहीं हुआ था. हादसे की उच्च स्तरीय जांच की जाए.

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के बुधवार को गोरखपुर में रोड शो के दौरान 13 साल के एक लड़के की मौत हो गई थी. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। हादसे के बाद गुरुवार को गोरखपुर के कैंपियरगंज में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने इस घटना का जिक्र किया, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के लोकल नेता ओंकार सिंह के बेटे आर्यवर्धन को कथित तौर पर अखिलेश के रोड शो में शामिल एक जेसीबी मशीन ने कुचल दिया था.
सपा ने बच्चे को रोड शो का शिकार बना दियाः CM योगी
सीएम ने हादसे के लिए विपक्षी दल को जिम्मेदार बताया और पार्टी को गुंडागर्दी तथा कानूनव्यवस्था की कमी का पर्याय बताया. साथ ही जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई का वादा किया. उन्होंने सवाल किया, “उस मासूम लड़के की क्या गलती थी, जो मुश्किल से 13 साल का था?” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सपा ने बच्चे को अपने रोड शो का शिकार बना दिया. सीएम योगी का कहना है कि यह हादसा नहीं बल्कि मर्डर है.
VIDEO | Gorakhpur: After meeting the family of the 14yearold boy who died in a JCB accident during SP chief Akhilesh Yadavs roadshow, Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath says, Goons from the Samajwadi Party brutally ran over a minor child yesterday, killing him mercilessly. I have come here to meet the victims family. This boy belonged to the family of an important revolutionary associated with the historic Chauri Chaura incident in Gorakhpur. Among the 172 people who were sentenced to death for fighting against British rule, there were members of this family. At that time, due to the efforts of Pandit Madan Mohan Malaviya ji, the British authorities had succeeded in commuting the death sentences of those 172 people to life imprisonment. The elderly members of this family were among those people. Such cruelty against a family of freedom fighters is unforgivable, and this has been the history of the Samajwadi Party.
— Press Trust of India November 19, 2026
हादसे की वजह से सत्तारुढ़ बीजेपी के हमले का सामना कर रहे समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “एक मासूम की हादसे में हुई मौत से हम सभी आहत हैं और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते है. अपने लोगों से उस परिवार से मिलकर उनकी हर संभव सहायता करने के लिए भी कह चुके हैं.”
किसी मासूम की हादसे में हुई मृत्यु से हम सब आहत हैं और परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते है और अपने लोगों से उस परिवार से मिलकर उनकी हर संभव सहायता करने के लिए कह चुके हैं।
इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे पर राजनीति करनेवाले लोग याद रखें कि उन्होंने लखनऊ अग्निकांड में युवा मृतक की दुखी माँ के साथ कैसा दुर्व्यवहार करते हुए उन्हें धमकी दी थी। शोक का नाटक करनेवालों का स्वांग जनता समझ चुकी है।
— Akhilesh Yadav November 19, 2026
साथ ही यह भी कहा, “इस हादसे पर राजनीति करने वाले याद रखें कि उन्होंने लखनऊ अग्निकांड में युवा मृतक की दुखी मां के साथ कैसा दुर्व्यवहार किया था और उन्हें धमकी भी दी थी. शोक का नाटक करने वालों का स्वांग जनता भी समझ चुकी है.”
विवाद बढ़ने पर अखिलेश यादव को देनी पड़ी सफाई
बाद में अखिलेश ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि जहां हादसा हुआ वहां पर रोड शो हुआ ही नहीं. उन्होंने कहा, “ये वीडियो गवाह है कि गोरखपुर में एक लड़के की दुर्भाग्यपूर्ण मौत के बारे में मुख्यमंत्री जिस प्रकार बिना किसी सबूत के दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं, बहुत ही निंदनीय है और बेहद निम्नस्तरीय राजनीति का उदाहरण भी.”
ये वीडियो गवाह है कि गोरखपुर में एक युवक की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु के बारे में उप्र के मुख्यमंत्री जिस प्रकार बिना किसी सबूत के दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं, वो बेहद निंदनीय है और एक बेहद निम्नस्तरीय राजनीति का उदाहरण भी।
इस वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि वहाँ न कोई रोड शो है न रैली जिस पर उप्र के मुख्यमंत्री जी दोष मढ़ रहे हैं। इस हादसे पर सियासत का खेल खेलने से मृतक के शोक संतप्त परिवारवालों के साथ भी अन्याय हो रहा है।
इस हादसे की सर्वोच्च स्तरीय जाँच हो और सच को उजागर किया जाए।
हृदयहीनअसंवेदनशील लोग सिर्फ़ राजनीति करते हैं, एक बच्चे के जाने का दुख परिवारवाले ही समझ सकते हैं।
— Akhilesh Yadav November 19, 2026
साथ ही यह भी कहा, “वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि वहां न तो कोई रोड शो है न ही रैली जिस पर मुख्यमंत्री दोष मढ़ रहे हैं. इस हादसे पर सियासत का खेल खेलने से मृतक के शोक संतप्त परिवारवालों के साथ भी अन्याय हो रहा है. इस हादसे की उच्च स्तरीय जांच हो और सच को सामने लाया जाए.
पिता ओंकार की शिकायत पर 66 लोगों के खिलाफ FIR
हादसे में अपने बेटे को गंवाने वाले बीजेपी के स्थानीय नेता ओंकार सिंह की शिकायत पर, गुरुवार को एम्स पुलिस स्टेशन में 66 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई. इसमें JCB मशीन का ड्राइवर और रोड शो में शामिल कुछ अन्य लोगों के नाम भी शामिल हैं. हादसे के बाद गुरुवार शाम को मुख्यमंत्री पीड़ित परिवार के घर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की और सांत्वना दिलाया. सीएम के साथ बीजेपी सांसद रवि किशन भी मौजूद रहे.
#WATCH | Gorakhpur: Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath meets the bereaved family of the 12yearold boy who died after being hit by a bulldozer during a PDA , Dalit, and Alpsankhyak led by SP chief Akhilesh Yadav) rally in Gorakhpur. BJP MP Ravi Kishan is also present with him.
— ANI November 19, 2026
बच्चा चला गया, समझ नहीं आ रहा क्या करूंः आर्यवर्धन की मां
आर्यवर्धन सिंह की मां ने रोते हुए सीएम योगी से न्याय की गुहार लगाया. उन्होंने कहा कि अब उन्हें समझ ही नहीं आ रहा कि वह क्या करे. उनका बच्चा चला गया. उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उनके परिवार के साथ ऐसा हादसा हो जाएगा.
सीएम योगी की मुलाकात के बाद ओंकार सिंह ने बताया कि शाम को योगी आदित्यनाथ उनके घर आए थे. उन्होंने बताया, “सीएम योगी ने अपने अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देश दिया कि रात तक जरूरी कार्रवाई पूरी कर ली जाए. किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.”
अखिलेश हमेशा बेतुकी बातें करते हैंः ओंकार सिंह
ओंकार ने आगे कहा, “अखिलेश की सोच बहुत गिरी हुई है. वे हमेशा बहुत ही बेतुकी बातें करते हैं. पहले भी उनके परिवार ने लाशों पर राजनीति की है, अब वे फिर वही कर रहे हैं. अगर उन्हें किसी रैली को संबोधित करना था, तो यात्रा को एक व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ना चाहिए था.” उन्होंने यह भी बताया, “मुख्यमंत्री ने 5 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान भी किया है.”
अखिलेश यादव के रोड शो के बीच बुधवार को हादसे में मारे गए लड़के के परिवार वालों और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने गोरखपुरदेवरिया रोड को जाम कर दिया. उन्होंने ड्राइवर और रोड शो के लिए मशीन का इंतजाम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. गोरखपुर के जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे, परिवार से बात की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया.
एसएसपी कौस्तुभ ने कहा, “परिवार वालों की मांगों के अनुसार मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. घटना में शामिल जेसीबी मशीन को पुलिस ने जब्त कर लिया. मशीन के मालिक और ऑपरेटरों को खोजने के लिए टीमें लगाई गई हैं. उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी.”



