Himachal Se: सुंदर और आकार्षक दिखने के लिए महिलाएं एक से बढ़कर एक ट्रेंड के अनुसार स्टाइलिश चीजें खरीदती हैं। कपड़े, हैंड बैग्स, फूटवियर से लेकर बैंगल्स और अन्य चीजों का बड़ा कलेक्शन होता है। जिसके वो पार्टी, डेली वियर, ऑफिस या अन्य फंक्शन के अनुसार कैरी करती हैं। समय के साथ या फिर ट्रेंड से बाहर होने के बाद इन चीजों को अक्सर बेकार समझ कर फेंक दिया जाता है या फिर ये अलमारी के किसी कोने में बड़ी धूल खा रही होती हैं। लेकिन थोड़ी सी क्रिएटिविटी की मदद से आप इन चीजों से कई सारी खूबसूरत चीजों बना सकते हैं। इन्हीं में से एक है पुराने मेटल के बैंगल्स।

महिलाओं की अलमारी में मेटल बैंगल्स का ढेरों कलेक्शन होता है। लेकिन जब ये पुराने हो जाते हैं तो इन्हें अक्सर बेकार समझकर फेंक दिया जाता है। लेकिन अब आपको इसे फेंकने की जरूरत नहीं है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। क्योंकि, आप इसकी मदद से फैंसी ब्रेसलेट बना सकती हैं। जिसे आप कॉलेज, पार्टी से लेकर ऑफिस तक में पहन जा सकती हैं। इसमें आपका लुक थोड़ा अट्रैक्टिव और स्टाइलिश लगेगा। आइए जानते हैं कितने तरह से बना सकते हैं स्टाइलिश बैंगल्स।
फैब्रिक ब्रेसलेट
पुराने बैंगल्स पर प्रिंटेड कपड़ा चिपकाकर एक सुंदर सा ब्रेसलेट तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए डेनिम, ब्लॉक प्रिंट या फ्लोरल फैब्रिक वाले कपड़े का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस तरह के बैंगल्स को आप जींस और कुर्ती दोनों के साथ कैरी कर सकती हैं, जिसमें आपका लुक काफी स्टाइलिश नजर आएगा।
चार्म ब्रेसलेट
फैशन की दुनिया में चार्म ब्रेसलेट भी काफी ट्रेंड में हैं। लेकिन आप इसे घर पर भी बना सकती हैं। अपनी पुरानी मेटल की बैंगल्स में छोटेछोटे चार्म्स, बेल, स्टार या हार्ट शेप पेंडेंट एड करके इसे नया लुक दे सकती हैं। इसके साथ इसमें आप ज्वेलरी हुक और छोटी चेन का इस्तेमाल कर और भी ज्यादा स्टाइलिश बना सकती हैं।
थ्रेड ब्रेसलेट
अगर आपको सिंपल ब्रेसलेट पसंद है तो कलरफुल धागों से बना साधारण और सुंदर ब्रेसलेट तैयार कर सकती हैं। इसके लिए बैंगल्स पर सिल्क थ्रेड, वूलेन या कॉटन का धागा लपेट सकती हैं। बीचबीच में पर्ल या मिरर लगाकर इसे और भी खूबसूरत बना सकती हैं।



