
ऐसे समय में जब ईरान में घुसकर अपने जख्मी वेपन्स ऑफिसर को बचाने के लिए ट्रंप सरकार की तारीफ हो रही है, सीआईए के एक पूर्व अधिकारी ने सनसनीखेज दावा किया है. पूर्व सीआईए अफसर लैरी जॉनसन ने कहा है कि पेंटागन की तरफ से रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर जनता से झूठ बोला जा रहा है. उन्होंने दावा किया कि ईरान में जो एफ-15 फाइटर जेट गिरा है, वह असल में नतांज परमाणु संयंत्र पर ग्राउंड अटैक की तैयारी कर रहा था. उसी समय ईरान ने अमेरिकी जेट को मार गिराया. इसके बाद आगे जो हुआ, वह और भी चौंकाने वाला है.
सोशल मीडिया पर जॉनसन का वीडियो तेजी से शेयर हो रहा है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। कई लोग लिख रहे हैं कि अगर यह दावा सही है, तो युद्ध का सबसे खतरनाक पहलू है जिसे अब तक जनता से छिपाया गया. एक वीडियो में जॉनसन कहते हैं कि देखिए जो स्टोरी हमें बताई गई है, वह पूरी तरह झूठ है. कई मोर्चों पर…सवाल यह है कि एफ-15 उस एरिया में क्या कर रहा था? उसका मिशन क्या था? मुझे लगता है कि वह नतांज न्यूक्लियर रिएक्टर पर ग्राउंड अटैक की तैयारी में शामिल था.
पूर्व सीआईए अफसर का सबसे बड़ा तर्क
पूर्व सीआईए अफसर ने इनसाइड स्टोरी समझाई है कि जब प्लेन गिरा तो एक पायलट को तुरंत ढूंढ लिया गया लेकिन दूसरा नहीं मिला. वह जमीन पर जहां गिरा था, वहां से करीब 5 मील दूर से उसे रेस्क्यू किया गया है. उन्होंने सवाल उठाया कि डेल्टा फोर्स या सील टीम-6, ऐसी जो भी स्पेशल फोर्सेज होती हैं, उनकी कॉम्बैट रेंज 300 मील होती है. अगर आप कुवैत से ईरान के इस्फहान की इस लोकेशन के लिए उड़ते हैं तो यह दूरी 250 मील होती है तो आप वापस कैसे जाओगे?
लैरी ने आगे दावा किया कि असल में सी-130 प्लेन दूसरे एयरक्राफ्ट में फ्यूल भरने के लिए आया था. हालांकि, दूसरा सी-130 क्यों आया था, यह स्पष्ट नहीं है. दोनों रेगिस्तान में फंस गए. अब जो वीडियो सामने आया है, इससे कुछ अलग ही कहानी पता चलती है. उन्होंने आगे कहा कि यह ऑपरेशन तो बड़ी आपदा साबित हुआ क्योंकि ईरान ने अमेरिकी एफ-15 को गिराने के बाद एक ही दिन में दो ब्लैकहॉक, दो C-130, चार लिटिल बर्ड्स (छोटे हेलिकॉप्टर, जो पहाड़ी इलाकों में ऑपरेशन में इस्तेमाल होते हैं) और एक A-10 वॉरथॉग विमान को मार गिराया. उन्होंने कहा कि ईरान ने 400 मिलियन डॉलर मूल्य के अमेरिकी विमान एक झटके में नष्ट कर दिए.
क्या 24 घंटे में ईरान में 10 अमेरिकी जेट गिरे?
हां, सीआईए के पूर्व अफसर का दावा तो कुछ ऐसा ही है. उन्होंने बताया है कि एक F-15, दो Blackhawks, दो C-130s, चार Little Birds, और एक A-10 Warthog करीब-करीब एक ही दिन में गिरे हैं.
‘वॉर सेक्रेट्री आप लीड करने के लिए अनफिट…’
उधर, एक महीने से ज्यादा समय से चल रहे ईरान युद्ध को लेकर अमेरिकी वॉर सेक्रेट्री निशाने पर हैं. अमेरिकी संसद में रिपब्लिकन कारबजल ने वॉर सेक्रेट्री पीट हेगसेथ को खूब सुनाया. उन्होंने कहा, ‘आप हमारे देश के लिए शर्मिंदगी की वजह हैं. आप लीड करने के लिए अनफिट हैं… आपको यहां से चले जाना चाहिए.’ दरअसल, रिपब्लिकन कारबजल जो सवाल पूछ रहे थे, पीट उसका घुमाकर अलग जवाब दे रहे थे. इस पर कारबजल भड़क गए और बोले कि मैं अपना समय बर्बाद नहीं करूंगा. आप मेरे सवाल पर ध्यान नहीं दे रहे हैं. आप इस देश के लिए शर्मिंदगी की वजह बन चुके हैं.
दरअसल, पीट ने ही अमेरिकी सेना के जनरल रैंडी जॉर्ज को पद से हटाने का आदेश दिया था. ईरान युद्ध में पीट की भूमिका पहले से ही सवालों के घेरे में है.






