Wednesday, April 8, 2026
Politics

जंग पर फंस गए डोनाल्ड ट्रंप, 85 सांसदों ने मांगा डोनाल्ड ट्रंप से इस्तीफा, क्या चली जाएगी कुर्सी?!..

जंग पर फंस गए डोनाल्ड ट्रंप, 85 सांसदों ने मांगा डोनाल्ड ट्रंप से इस्तीफा, क्या चली जाएगी कुर्सी?!..
जंग पर फंस गए डोनाल्ड ट्रंप, 85 सांसदों ने मांगा डोनाल्ड ट्रंप से इस्तीफा, क्या चली जाएगी कुर्सी?!..

Iran-US War Ceasefire Update: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जब 28 फरवरी को ईरान पर इजरायल के साथ मिलकर हमले करने शुरू किए, तो वे वेनेजुएला में अपनी कार्रवाई के आत्मविश्वास में थे. उन्हें लग रहा था कि उनके लिए ये किला फतह करना भी ज्यादा मुश्किल नहीं होगा. हालांकि कुछ ही दिनों के बाद ये महसूस होने लगा कि युद्धविराम हो जाना चाहिए क्योंकि ईरान के पास खोने को ज्यादा कुछ नहीं था लेकिन अमेरिका की इकोनॉमी से लेकर डोनाल्ड ट्रंप की राजनीतिक साख भी दांव पर लग गई थी. आखिरकार युद्ध के छठें हफ्ते में दोनों देशों ने थक-हारकर वार्ता के लिए हामी भर दी.
ईरान में जहां युद्धविराम से जश्न का माहौल है, वहीं युद्धविराम होने के बावजूद अमेरिका में राजनीतिक विवाद थम नहीं रहा है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। एक्सिओस की रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि 85 से ज्यादा डेमोक्रेट सांसदों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पद से हटाने की मांग की है. ये सभी सांसद यूं तो विपक्षी पार्टी डेमोक्रेटिक पार्टी के हैं, लेकिन इतने बड़े पैमाने पर विपक्ष का दबाव ट्रंप पर पहले नहीं आया था. वैसे भी अमेरिका में ये नैरेटिव चल रही रहा था कि ट्रंप ने ये युद्ध एप्सटीन फाइल्स के गंदे अपराधों को ढकने के लिए छेड़ा है.

क्यों चल रही है ट्रंप को हटाने की कवायद?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईस्टर के मौके पर सोशल मीडिया पर इतना गुस्सैल और गाली भरा पोस्ट लिखा कि अमेरिका के अंदर भी उनकी लैंग्वेज और पल-पल बदलते रुख को लेकर विरोध के सुर ऊंचे होने लगे. अमेरिका के कई सांसद और नेता कह रहे हैं कि ट्रंप का ईरान युद्ध को लेकर बार-बार शब्द बदलना, रणनीति बदलना और यह गाली भरा पोस्ट लिखना, उनके मानसिक स्वास्थ्य पर सवाल उठाता है. अब कांग्रेस में 25वें संशोधन की धारा 4 लागू करने की मांग जोर पकड़ रही है. ये धारा ही अब अमेरिकी सांसदों को ट्रंप की सनक का सही इलाज नजर आ रही है.

वैसे तो अमेरिका में किसी को भी राष्ट्रपति पद से हटाना इतना आसान नहीं होता है. हालांकि कुछ नियम-कानून फिर भी मौजूद हैं, जो परिस्थिति के हिसाब से इस्तेमाल हो सकते हैं. इनमें से एक 25वां संशोधन भी है, जिसके इस्तेमाल की मांग अमेरिकी सांसद कर रहे हैं. इसमें चार धाराएं हैं, जिसकी चौथी धारा ट्रंप पर लगाने की मांग की जा रही है –

धारा 1: अगर राष्ट्रपति मर जाए, इस्तीफा दे दे या हटा दिया जाए तो उपराष्ट्रपति पूर्ण राष्ट्रपति बन जाता है.
धारा 2: अगर उपराष्ट्रपति का पद खाली हो तो राष्ट्रपति नया नाम प्रस्तावित करता है, जिसे कांग्रेस की मंजूरी चाहिए.
धारा 3: अगर राष्ट्रपति खुद को अस्थायी रूप से अक्षम महसूस करे तो वह उपराष्ट्रपति को अस्थायी रूप से सत्ता सौंप सकता है.

धारा 4: यह सबसे महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें उपराष्ट्रपति और कैबिनेट के बहुमत (15 में से 8) को अधिकार है कि वे लिखित रूप से घोषणा करें कि राष्ट्रपति अपने कर्तव्यों को निभाने में असमर्थ हैं. इसके बाद उपराष्ट्रपति तुरंत एक्टिंग राष्ट्रपति बन जाता है. अगर राष्ट्रपति कहे कि वह ठीक है तो 4 दिन में कैबिनेट और उपराष्ट्रपति को कांग्रेस में दो-तिहाई बहुमत से साबित करना पड़ता है.

सासदों के मुताबिक ट्रंप की बार-बार बदलती बयानबाजी दिखाती है कि उनके मानसिक हालात ठीक नहीं हैं. ऐसे में अमेरिका के उपराष्ट्रपति और रिपब्लिकन सांसदों से मांग की जा रही है कि वे हिम्मत दिखाएं और ट्रंप को पद से हटा दें.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply