Himachal Se: खाने के साथ बहुत सारे लोग सलाद खाना पसंद करते हैं। घर में तुरंत सलाद को काटकर फ्रेश खाया जा सकता है। लेकिन जब इसे पैक करके कहीं बाहर ले जाना हो तो आपको कुछ सावधानी बरतनी चाहिए। गर्मियों में खानेपीने की चीजें जल्दी खराब हो जाती हैं। कई बार ऐसा होता है कि टिफिन में सलाद पैक करके ले गए और जब इसे खाने के लिए खोला तो या इसमें से अजीब सी स्मेल आ रही होती है या फिर ये पानी छोड़ जाता है। कटे सलाद को लंबे समय तक क्रंची और फ्रेश रखने के लिए आपको कुछ स्मार्ट टिप्स अपनाने चाहिए।

सलाद पैक करते समय न करें ये गलती
कई लोग सब्जियां धोकर सीधे काटकर डिब्बे में भर देते हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इससे अतिरिक्त नमी जमा हो जाती है और सलाद जल्दी खराब हो सकता है। इसलिए हमेशा सलाद धोने के बाद उसे थोड़ा सूखने दें। अगर बहुत जल्दी है तो टिश्यू से अच्छी तरह सुखाकर ही पैक करें।
ड्रेसिंग पहले से मिलाना
कई सारे लोग सलाद में नमक, नींबू या ड्रेसिंग मिलाकर खाना पसंद करते हैं। सलाद पैक करते समय ही ये चीजें उसमें मिला देते हैं। ऐसा करने से सब्जियां पानी छोड़ने लगती हैं। इससे सलाद नरम और बदबूदार हो सकता है। ड्रेसिंग को अलग छोटे कंटेनर में रखें और खाने से ठीक पहले मिलाएं।
गर्म खाने के साथ सलाद रखना
अगर आप गर्म खाने के साथ सलाद रखेंगे तो भी वो जल्दी खराब हो सकता है। टिफिन में गरम पराठे, चावल या सब्जी के साथ सलाद रखने से अंदर नमी और भाप बनती है, जिससे सलाद जल्दी खराब हो सकता है। इसलिए सलाद को अलग एयरटाइट बॉक्स में रखें और गर्म चीजों से दूर रखें।
सही कंटेनर का इस्तेमाल न करना
गर्मियों में सलाद को पैक करते समय आपको सही कंटेनर का इस्तेमाल करना चाहिए। ढीले ढक्कन वाले या लीकेज वाले डिब्बों में सलाद जल्दी खराब हो सकता है। इसलिए एयरटाइट कंटेनर इस्तेमाल करें। कांच या BPAfree बॉक्स बेहतर हो सकते हैं।
सलाद हेल्दी जरूर होता है, लेकिन गलत तरीके से पैक करने पर यह जल्दी खराब भी हो सकता है। अगर आप नमी, गर्मी और गलत स्टोरेज से बचें तो आपका सलाद लंच टाइम तक ताजा और स्वादिष्ट बना रह सकता है।



