Himachal Se: उत्तर प्रदेश में बिजली की समस्या ने लोगों को परेशान कर के रख दिया है। राज्य में जगहजगह पर बिजली को लेकर प्रदर्शन हो रहे है लोग बिजली सब स्टेशन का घेराव भी कर रहे हैं। राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद अधिकारियों के साथ बैठक की है और उन्हें बिजली सप्लाई को सुचारू रूप से चलाने का निर्देश दिया है। वहीं, अब राज्य के बिजली विभाग ने लोगों से बिजली को बचाने की अपील की है।

'बेवजह बिजली न जलाएं, AC 24 डिग्री पर चलाएं...', यूपी में विद्युत विभाग ने की लोगों से अपील​
'बेवजह बिजली न जलाएं, AC 24 डिग्री पर चलाएं…', यूपी में विद्युत विभाग ने की लोगों से अपील​

लोगों से क्या अपील की गई?

दरअसल, बिजली विभाग ने एक ऑडियो जारी किया है जिसमे कहा गया है कि “बिजली तार से नहीं तहज़ीब से भी आती है।” लोगों से अपील की गई है कि वो बेवजह बिजली न जलाएं, एसी 24 डिग्री पर चलाएं, एसी और पानी की मोटर कम चलाएं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी लोगो से अपील की है कि जितनी जरूरत हो उतनी ही बिजली जलाएं, घर मे कोई न हो तो पंखा ,एसी न चलाएं,घर मे डेकोरेशन लाइट इस्तेमाल न करें।

उपभोक्ताओं से बिजली बचाने की अपील

  • गर्मियों में बिजली का उपयोग आवश्यकता अनुसार ही करें।
  • दिन में अनावश्यक लाइट, पंखे और AC बंद रखें।
  • जलने का खतरा बढ़ जाता है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अधिक लोड से ट्रांसफॉर्मर 
  • एक साथ ज्यादा भारी उपकरण चलाने से बचें।
  • बिजली की बर्बादी रोककर अपने क्षेत्र की सप्लाई सुरक्षित रखें।
  • खराब वायरिंग और ढीले कनेक्शन तुरंत ठीक कराएं।
  • कटिया एवं अवैध बिजली उपयोग से लाइन में फॉल्ट बढ़ते हैं।
  • पानी की मोटर और AC का सीमित एवं साही उपयोग करें।
  • बिजली बचाकर आप ट्रांसफॉर्मर और लाइन फॉल्ट कम करने में सहयोग दे सकते हैं।
  • आइए, जिम्मेदार उपभोक्ता बनें और गर्मियों में निबर्बाध बिजली सप्लाई बनाए रखने में सहयोग करें।

यूपी में बिजली सप्लाई को लेकर CM योगी के निर्देश

हाल ही में सीएम योगी की ओर से राज्य में बिजली की आपूर्ति को लेकर सख्त निर्देश जारी किए थे।आ देश का पालन ना करने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की भी बात कही गई है।

1. शहरों में 24 घंटे बिजली मिले
2. गांवों में 18 घंटे बिजली मिले
3. प्रोडक्शन कैपेसिटी बढ़ाई जाए
4. ट्रांसमिशन नेटवर्क मजबूत हो
5. फीडर वाइज मॉनिटरिंग हो
6. शिकायतों का तुरंत निपटारा हो