आज विजयादशमी है, जिसे दशहरा के नाम से भी जाना जाता है. बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक इस त्योहार को लेकर देश भर में उत्साह है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम नेताओं ने विजयादशमी के पावन अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कामना की कि उल्लास और विश्वास का यह पर्व हर व्यक्ति के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे.

पीएम मोदी ने अपनी पोस्ट में लिखा ‘आप सभी को विजयादशमी की अनंत शुभकामनाएं. उल्लास और विश्वास का यह विजय पर्व हर किसी के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे। सभी का जीवन सुखसौभाग्य और सफलता से समृद्ध हो, यही कामना है’.

आप सभी को विजयादशमी की अनंत शुभकामनाएं। उल्लास और विश्वास का यह विजय पर्व हर किसी के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे। सभी का जीवन सुखसौभाग्य और सफलता से समृद्ध हो, यही कामना है।

— Narendra Modi October 20, 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी शुभकामनाएं

वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी विजयदशमी के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी. उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा ‘विजयदशमी के पावन अवसर पर, मैं देश और विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं.

On the auspicious occasion of Vijayadashami, I extend my heartfelt greetings to all Indians living in the country and abroad. https://t.co/9hBzqbkxnm

— President of India October 20, 2026

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने दी बधाई

इसके साथ ही उपराष्ट्रपति सी.पी. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। राधाकृष्णन ने भी देश और दुनिया भर रह रहे भारतीय लोगों को शुभकामनाएं दी. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कहा ‘दशहरा और विजयादशमी के पावन अवसर पर, मैं सभी देशवासियों और दुनिया भर में बसे भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं’.

On the auspicious occasions of Dussehra and Vijayadashami, I extend my warm greetings and best wishes to all fellow citizens and Indian diaspora across the world. https://t.co/a6KZEAJS1n

— VicePresident of India October 20, 2026

राजनाथ सिंह ने की सुख, समृद्धि की कामना

इधर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी लोगों को शुभकामनाएं दी और सुख, समृद्धि की कामना की. सोशल मीडिया पर उन्होंने कहा ‘आप सभी को विजयादशमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं. विजयादशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है. यह पर्व हमारी आस्था, सभ्यता और सांस्कृतिक परंपरा का उत्सव भी है. मेरी ईश्वर से कामना है कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए तथा समाज में सद्भाव और सौहार्द में अभिवृद्धि करे’.

आप सभी को विजयादशमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ।

विजयादशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमारी आस्था, सभ्यता और सांस्कृतिक परंपरा का उत्सव भी है।

मेरी ईश्वर से कामना है कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए तथा समाज में सद्भाव और सौहार्द में अभिवृद्धि करे।

— Rajnath Singh October 20, 2026

विजयादशमी को दशहरा के नाम से भी जाना जाता है. यह हर साल शारदीय नवरात्रि के समापन पर मनाई जाती है. यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. देशभर में धूमधाम से आज विजयादशमी मनाई जा रही है. आज जगहजगह रावण दहन किया जाएगा.