‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक अभिजीत दिपके ने 26 नवंबर को महाराष्ट्र के नागपुर में संविधान चौक पर एक रैली करने का ऐलान किया है. 26 नवंबर को ‘संविधान दिवस’ के रूप में मनाया जाता है. उन्होंने लोगों से लोकतंत्र की रक्षा करने और संविधान को बनाए रखने के लिए एकजुट होने की अपील की है.

जानकारी के मुताबिक यह रैली शाम 4 बजे आयोजित की जाएगी. इसका नारा है ‘लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ’. यह रैली नागपुर में होगी, जो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी दोनों का गृह नगर है. अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर इस रैली की घोषणा की. इसके साथ ही उन्होंने एक पोस्टर भी शेयर किया है, जिसमें डॉ. बी.आर. अंबेडकर की तस्वीर है.

This Constitution Day, let us all come together and pledge to protect our democracy, uphold the values of our Constitution, and follow the path shown to us by Dr. B.R. Ambedkar.

See you all in Nagpur on November 26!

#jaihind #jaibhim https://t.co/3DoGHLT7lR

— Abhijeet Dipke November 23, 2026

लोगों को एकजुट होने का आह्वान

लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए लोगों को एकजुट होने का आह्वान करते हुए, अभिजीत दिपके ने अपनी पोस्ट में लिखा ‘इस संविधान दिवस पर, आइए हम सब मिलकर अपने लोकतंत्र की रक्षा करने, संविधान के मूल्यों को बनाए रखने और भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लें. मैं आप सभी से 26 नवंबर को नागपुर में मिलूंगा’.

इससे पहले पणजी में की थी जनसभा

यह घोषणा 22 नवंबर को पणजी में अभिजीत दिपके द्वारा की गई एक जनसभा के कुछ दिनों बाद आई है. उस सभा में उन्होंने केंद्र और गोवा की भाजपा सरकारों पर ‘वोट चोरी’ का आरोप लगाया था. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार आम लोगों से जुड़े मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए धार्मिक विभाजन को बढ़ावा दे रही है. माना जा रहा है कि नागपुर की यह रैल दिपके को बीजेपी के खिलाफ अपने आरोपों को दोहराने के लिए एक और मंच प्रदान करेगी.

‘लेगेसी ऑफ बापू कॉकरोच क्लब’

इस बीच, CJP ने ‘लेगेसी ऑफ बापू कॉकरोच क्लब’ नाम से एक अखिल भारतीय पहल की योजना बनाई है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसका मकसद कॉमेडी, व्यंग्य और बौद्धिक चर्चा के अनोखे मिश्रण के जरिए महात्मा गांधी की विचारधारा और देश में उनके योगदान के बारे में जागरूकता फैलाना है. इस पहल का लक्ष्य गांधीजी के विचारों को पारंपरिक चर्चाओं से आगे ले जाना और उन्हें ऐसे रूप में प्रस्तुत करना है, जो युवा पीढ़ी को आकर्षित कर सके.

‘कॉकरोच क्लब’ की भी शुरुआत

इस पहल का पहला कार्यक्रम शनिवार, 21 नवंबर को पुणे में आयोजित किया गया था. इसी कार्यक्रम के साथ ‘कॉकरोच क्लब’ की भी शुरुआत हुई है. पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्टरों और ‘स्टे ट्यून्ड’ जैसे संदेशों के जरिए इस क्लब ने लोगों के बीच काफी उत्सुकता पैदा कर दी है.